बरेली: निकाह के वक्त दूल्हा बोला- ‘पहले बुलट लेकर आओ, फिर निकाह पढ़ेंगे’, दुल्हन ने लौटा दी बरात
बरेली, अमृत विचार। निकाह से पहले बुलट मांगने पर दुल्हन ने दहेज मांगने वालों को करारा जवाब दिया है। निकाह से इंकार करते हुए बरात लौटा दी। इसमें पंचायत भी हुई, दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश हुई लेकिन वह निकाह करने के लिए राजी नहीं हुई। दूल्हा पक्ष ने समझाने की कोशिश की तो …
बरेली, अमृत विचार। निकाह से पहले बुलट मांगने पर दुल्हन ने दहेज मांगने वालों को करारा जवाब दिया है। निकाह से इंकार करते हुए बरात लौटा दी। इसमें पंचायत भी हुई, दुल्हन को काफी मनाने की कोशिश हुई लेकिन वह निकाह करने के लिए राजी नहीं हुई। दूल्हा पक्ष ने समझाने की कोशिश की तो दुल्हन भड़क गयी और पुलिस बुलाने की चेतावनी दे दी। दुल्हन का गुस्सा देखकर हर कोई शांत हो गया। इसके बाद बिना दुल्हन के बरात बैरंग लौट गई। वहीं, यह बात भी सामने आयी कि दूल्हे ने बुलट मांगने की गलती मानी है और इसके लिए अपनी मां को जिम्मेदार ठहराते हुए निकाह न होने का अफसोस जताया।
मामला इज्जतनगर थाना क्षेत्र के गांव परतापुर चौधरी का है। गांव के व्यक्ति ने बताया कि सीबीगंज के गांव सनौआ के एक व्यक्ति ने अपने बेटे का रिश्ता परतापुर चौधरी की युवती से तय किया। 5 फरवरी को मंगनी हुई थी। जिसमें नकदी, कपड़े, मेवा, चांदी के सिक्के, अनाज और 44 जोड़ी कपड़े आदि सामान दिया गया। 313786 रुपए खर्च हुए थे। 26 मई को बरात आनी थी। दूल्हा जीशान खां ने बुलेट बाइक की मांग की थी। एजेंसी पर बुलेट बुक कर दी गई लेकिन कोरोना के चलते बुलेट नहीं मिल सकी।
इधर बुधवार को बरात आई तो निकाह के वक्त दूल्हा ने कह दिया कि पहले बुलट लेकर आओ, फिर निकाह पढ़ेंगे। बुलट बुकिंग की रसीद भी दिखाई गई, पर दूल्हे की मां, बहन और बहनोई राजी नहीं हुए और कह दिया कि बुलट नहीं मिलेगी तो निकाह भी नहीं होगा। रिश्तेदारों ने काफी समझाने का प्रयास किया लेकिन दूल्हा पक्ष तैयार नहीं हुआ। बुलट न मिलने पर उसकी 2.30 लाख रुपये कीमत दे दो। इसको लेकर कई घंटे तक पंचायत भी चली।
उधर दुल्हन के जोड़े में सजी युवती को जब यह मालूम हुआ तो उसके पिता की तबीयत खराब होने लगी है तो वह खुद पंचायत में पहुंच गई और भरी पंचायत में रिश्ता तोड़ने का ऐलान कर दिया और निकाह करने से मना कर दिया। यह सुनते ही रिश्तेदार और पंचायती सन्न रह गए। युवती ने साफ कहा कि ऐसे व्यक्ति से निकाह करना कबूल नहीं है, जो दहेज लोभी हो। इतना कहकर वह अपने घर चली गई।
बरात लेकर जाओ नहीं तो बुला लूंगी पुलिस
दुल्हन ने दूल्हे और उसके पिता से कहा कि तुरंत बरात लेकर चले जाएं। नहीं तो अभी पुलिस बुलाकर सभी को जेल भिजवा दूंगी। यह सुनते ही रिश्तेदार खिसकने लगे। दूल्हा अपनी मां बहन आदि बारातियों को लेकर वापस चला गया। बताते हैं कि युवती के पिता तहरीर लेकर पुलिस के पास जा रहे थे, तभी कुछ रिश्तेदारों ने रोक लिया। आपस में बैठकर मामला सुलझाने की दोहायी दी। कहा कि लड़का पक्ष खर्चा वापस नहीं करता है तो पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे।
