काशीपुर: उत्तराखंड के 62 प्रतिशत पीसीएस अधिकारियों ने नहीं दिए अपने वार्षिक अचल संपत्ति विवरण

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड में प्रदेश की नौकरशाही में बैठे अधिकारी ही पारदर्शिता व भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए लागू किए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका खुलासा कार्मिक विभाग द्वारा पीसीएस. अधिकारियों द्वारा वर्ष 2020 के वार्षिक अचल संपत्ति विवरण देने वाले अधिकारियों की सूचना, सूचना अधिकार कार्यककर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को …

काशीपुर, अमृत विचार। उत्तराखंड में प्रदेश की नौकरशाही में बैठे अधिकारी ही पारदर्शिता व भ्रष्टाचार नियंत्रण के लिए लागू किए गए नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं। इसका खुलासा कार्मिक विभाग द्वारा पीसीएस. अधिकारियों द्वारा वर्ष 2020 के वार्षिक अचल संपत्ति विवरण देने वाले अधिकारियों की सूचना, सूचना अधिकार कार्यककर्ता नदीम उद्दीन (एडवोकेट) को उपलब्ध कराने से हुआ। इसके अनुसार कुल 151 पीसीएस अधिकारियों में से केवल 38 प्रतिशत 57 अधिकारियों ने ही 2020 का वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण दिया है। जिसमें से केवल 27 अधिकारियों ने ही निर्धारित समय सीमा अगस्त 2020 तक दिया है जबकि 30 अधिकारियों ने इस समय सीमा के बाद देरी से दिया है और 62 प्रतिशत 94 अधिकारियों ने दिया ही नहीं है।

काशीपुर निवासी सूचना अधिकार कार्यकर्ता नदीम नदीम उद्दीन (एडवोकेट) ने उत्तराखंड शासन के कार्मिक विभाग के लोक सूचना अधिकारी से वार्षिक संपत्ति विवरण देने व न देने वाले अधिकारियों, सम्बन्धित नियमों की सूचना मांगी थी। इसके उत्तर में कार्मिक विभाग के लोक सूचना अधिकारी/अनुसचिव हनुमान प्रसाद तिवारी ने नदीम को अचल सम्पत्ति विवरण देने वाले पीसीएस अधिकारियों की सूची उपलब्ध कराई है। नदीम को उपलब्ध सूचना के अनुसार प्रदेश में कुल 151 पीसीएस अधिकारी कार्यरत हैं। इसमें से केवल 57 पीसीएस अधिकारियों ने अपना 2020 का वार्षिक अचल सम्पत्ति विवरण प्रस्तुत किया है। इसमें से केवल 27 अधिकारियों ने ही निर्धारित समय सीमा 31 अगस्त तक उपलब्ध कराया है।

अगस्त 2020 तक समय सीमा के अन्दर सम्पत्ति विवरण उपलब्ध कराने वाले 27 पीसीएस अधिकारियों में आलोक कुमार पांडेय, आशोक कुमार पाण्डेय, अवधेश कुमार सिंह, दिनेश प्रताप सिंह, डॉ. अभिषेक त्रिपाठी, डॉ. आनन्द श्रीवास्तव, डॉ. ललित एन मिश्रा, गौरव चटवाल, हेमन्त कुमार वर्मा, जगदीश सी कान्डपाल, कृष्णनाथ गोस्वामी, मनीष कुमार सिंह, मौहम्मद नासिर, मोहन सिंह बर्निया, मुक्ता मिश्रा, निर्मला बिष्ट, प्रत्युष सिंह, परीतोष वर्मा, प्रकाश चन्द्र, राकेश चन्द्र तिवारी, रामजी शरण शर्मा, रिंकू बिष्ट, शैलेन्द्र सिंह नेगी, शिप्रा जोशी, सोनिया पन्त, त्रिलोक सिंह मर्तोलिया व विप्रा द्विवेदी शामिल हैं। समय सीमा के कुछ बाद सितम्बर 2020 में सम्पत्ति विवरण देने वाले 9 अधिकारियों में अनिल कुमार चनयाल, अरविन्द कुमार पाण्डेय, हंसादत्त पाण्डेय, जय भारत सिंह, जीवन सिंह नगन्याल, झरना कमठान, कमलेश मेहता, मीनाक्षी पठवाल और नुपूर वर्मा शामिल हैं।

संबंधित समाचार