यास तूफान का असर: पूर्वी यूपी के 24 जिलों में आज और कल भारी बारिश के आसार, अलर्ट जारी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। पूर्वी यूपी के लगभग 24 जिलों में दो दिन गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल से उठे चक्रवात …

लखनऊ। पूर्वी यूपी के लगभग 24 जिलों में दो दिन गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है। बारिश के साथ यहां 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

मौसम विभाग ने 28 और 29 मई को इन जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। पश्चिम बंगाल से उठे चक्रवात यास के कारण इन जिलों में भारी बारिश के साथ तूफान आने की संभावना है।

मौसम विभाग के अनुसार श्रावस्ती, बलरामपुर, गोंडा, सिद्धार्थ नगर, बस्ती, एसके नगर, महाराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, अम्बेडकर नगर, आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, वाराणसी, चंदौली, सोनभद्र, अयोध्या, सुल्तानपुर, जौनपुर, प्रतापगढ़, एसआर नगर, मिर्जापुर के आस-पास के क्षेत्रों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी और गरज चमक के साथ भारी बारिश की संभावना है।

संबंधित समाचार