मुरादाबाद : निकाह के विरोध में दो पक्ष आमने-सामने, पथराव में चार लोग घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव काजीपुरा में निकाह के विरोध में फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दी। पथराव की चपेट में आने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो …

मुरादाबाद, अमृत विचार। सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव काजीपुरा में निकाह के विरोध में फिर दो पक्ष आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर पथराव हुआ। कुछ लोगों ने हवाई फायरिंग करके दहशत फैला दी। पथराव की चपेट में आने से महिला समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर पुलिस पहुंची तो पथराव करने वाले फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहीं दूसरे पक्ष ने गोली मारकर युवक को घायल करने का आरोप लगाते हुए सिविल लाइंस में तहरीर दे दी है।

मामला सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के गांव काजीपुरा का है। यहां पर रहने वाले दानिश की पत्नी का करीब डेढ़ माह पहले प्रसव के दौरान इंतकाल हो गया था। दो पहले ही दानिश का दूसरा निकाह पाकबड़ा क्षेत्र की युवती से हुआ। बताते हैं कि काजीपुरा में रहने वाले शमशुद्दीन की दानिश की दूसरी पत्नी से रिश्तेदारी है। जिस कारण वह शुरू से ही इस निकाह के खिलाफ था।

निकाह होने के बाद उनके बीच रंजिश बढ़ गई। ग्रामीणों के अनुसार निकाह के अगले दिन ही दोनों पक्षों के मारपीट व पथराव हुआ था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाकर मामले को शांत करा दिया था। हालांकि दानिश के पक्ष से इस मामले में तहरीर दी गई थी लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवई नहीं की। दानिश के तहेरे भाई इमरान के अनुसार इस विवाद को निपटाने के लिए 26 मई को पाकबड़ा में युवती पक्ष के घर पंचायत भी हुई थी, उस वक्त शमशुद्दीन के बड़े भाई ने गलती भी मान ली थी। ।

आरोप है कि गुरुवार को फिर शमशुद्दीन व उसके पक्ष के लोगों ने दानिश के घर की महिलाओं के साथ अभद्रता कर दी। इसके बाद फिर दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट और पथराव हुआ। एक पक्ष ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। मारपीट में दानिश का तहेरा भाई नईम, उसकी पत्नी ताहिरा, ताऊ शाहिद व भतीजा हैदर अली घायल हो गया। सूचना पर पुलिस पहुंची लेकिन हमलावर फरार हो गए। पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।

 

संबंधित समाचार