सिद्धार्थ पिठानी को NCB ने किया गिरफ्तार, सुशांत की डेड बॉडी को देखने वाले थे पहले शख्स
मंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ड्रग्स केस में की गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। एनसीबी की एक टीम सिद्धार्थ पिठानी को मुंबई ला रही है, जहां उससे पूछताछ …
मंबई। दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त सिद्धार्थ पिठानी को नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी ड्रग्स केस में की गई है। बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ पिठानी की गिरफ्तारी हैदराबाद से हुई है। एनसीबी की एक टीम सिद्धार्थ पिठानी को मुंबई ला रही है, जहां उससे पूछताछ की जाएगी। ड्रग्स केस में साजिश के आरोप में सिद्धार्थ पिठानी के खिलाफ धारा 28, 29 और 27 लगेगी।
बता दें कि सिद्धार्थ पिठानी, सुशांत सिंह राजपूत के साथ उन्हीं के फ्लैट में रहते थे। सुशांत के शव को सबसे पहले देखने वालों में से सिद्धार्थ एक थे। उन्होंने ही पुलिस को भी फोन किया था और एंबुलेंस भी मंगाई थी।
14 जून 2020 को सुशांत सिंह राजपूत का निधन हो गया था। मुंबई स्थित फ्लैट में उन्होंने फांसी लगाकर जान दे दी थी। सुशांत की मौत ने सभी को हिला कर रख दिया था। सुशांत के घरवालों ने उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती पर भी कई संगीन आरोप लगाए थे। सुशांत डेथ केस में जांच के दौरान ड्रग्स एंगल भी सामने आया। इसे लेकर नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो कई बड़े सेलेब्स से पूछताछ कर चुकी है। ड्रग्स मामले में सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शॉविक भी गिरफ्तार हुए थे। रिया ने मुंबई की एक जेल में एक महीना बिताया। रिया और शॉविक अभी बेल पर बाहर हैं।
