बरेली: चौकी में चाय पीते हैं बानखाना बवाल के आरोपी
बरेली, अमृत विचार। बानखाना में पुलिस ले-देकर सभी मामलों को निपटा रही है। बवाल और फायरिंग के आरोपी चौकी में बैठकर चाय पीते नजर आते हैं। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। उनका कहना है कि चौकी इंचार्ज के रहते उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकेगा। पुलिस ने जबरन उनका समझौता करा दिया है। …
बरेली, अमृत विचार। बानखाना में पुलिस ले-देकर सभी मामलों को निपटा रही है। बवाल और फायरिंग के आरोपी चौकी में बैठकर चाय पीते नजर आते हैं। पीड़ितों ने इसकी शिकायत एसएसपी से की है। उनका कहना है कि चौकी इंचार्ज के रहते उन्हें इंसाफ नहीं मिल सकेगा। पुलिस ने जबरन उनका समझौता करा दिया है।
26 मई की रात बानखाने में शराबियों ने मारपीट के बाद फायरिंग की थी। रात में 12 बजे के लगभग बवाल की सूचना पर पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित रोशी शुक्रवार को एसएसपी ऑफिस पहुंची और बताया कि चौकी पुलिस ने उस पर दबाव बनाया और जबरन समझौता करवा दिया।
वहीं इससे पहले जिन लोगों ने वहां पर बवाल किया था वह लोग रोज पुलिस के साथ बैठकर चाय पीते हैं। ऐसे में उन्हें इंसाफ मिलना मुश्किल है। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है।
बानखाना में अगर पुलिस समझौता करवा रही है तो गलत है। इस मामले की जांच कराई जाएगी। अगर चौकी इंचार्ज की गलती है तो उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
