बरेली: ‘प्रशिक्षण में जो सीखा उसे अमल में लाएं’

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइन में 165 प्रशिक्षुओं को एडीजी अविनाश चंद्र ने प्रशिक्षण पूरी करने के बाद पासिंग आउट परेड के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पास हुए पुलिसकर्मियों से कहा की जो प्रशिक्षण के दौरान सीखा है वह समाज सेवा में अपनाएं। शुक्रवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में …

बरेली, अमृत विचार। पुलिस लाइन में 165 प्रशिक्षुओं को एडीजी अविनाश चंद्र ने प्रशिक्षण पूरी करने के बाद पासिंग आउट परेड के बाद पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस दौरान पास हुए पुलिसकर्मियों से कहा की जो प्रशिक्षण के दौरान सीखा है वह समाज सेवा में अपनाएं।

शुक्रवार को पुलिस लाइन के ग्राउंड में छह माह की ट्रेनिंग करने के बाद 165 प्रशिक्षुओं ने पासिंग आउट परेड में हिस्सा लिया। परेड में शामिल प्रशिक्षुओं ने एडीजी अविनाश चंद्र को सलामी दी। इस दौरान एडीजी के सवालों के सही जवाब देने वालों को इनाम भी दिए गए। एडीजी ने उनसे कहा कि यह दिन परेड में शमिल सभी लोगों के लिए जीवन का बहुत महत्वपूर्ण दिन है।

बता दें कि पासिंग आउट परेड में शामिल प्रशिक्षुओं ने मेहनत करके नौ महीने का प्रशिक्षण छह महीने में पूरा किया है। उसके बाद सभी इस परेड में शामिल हुए हैं। इस मौके पर एडीजी ने एसएसपी रोहित सिंह सजवाण के साथ खुली जिप्सी में परेड का निरीक्षण किया। इस मौके पर परेड ग्राउंड में एसपी सिटी रवींद्र कुमार, एसपी देहात राजकुमार अग्रवाल, एसपी क्राइम सुशील कुमार, एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह के साथ-साथ सीओ मौजूद रहे।

संबंधित समाचार