बरेली: गढ़ी चौकी से स्टेट बैंक कॉलोनी तक 22 दिन का डायवर्जन
बरेली, अमृत विचार। शहर में ट्रंक सीवर लाइन बिछाने से लगातार जाम की समस्या हो रही है। अब जसौली फाटक से स्टेट बैंक कॉलोनी के आंशिक भाग गढ़ी पुलिस चौकी से स्टेट बैंक कॉलोनी तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने की वजह से 22 दिन का रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। निर्माण कार्य की वजह से …
बरेली, अमृत विचार। शहर में ट्रंक सीवर लाइन बिछाने से लगातार जाम की समस्या हो रही है। अब जसौली फाटक से स्टेट बैंक कॉलोनी के आंशिक भाग गढ़ी पुलिस चौकी से स्टेट बैंक कॉलोनी तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने की वजह से 22 दिन का रूट डायवर्जन लागू किया जाएगा। निर्माण कार्य की वजह से स्टेट बैंक कॉलोनी और गढ़ी चौकी से वाहन दूसरे मार्ग से भेजे जाएंगे। इसकी वजह से लोगों की परेशानी बढ़ेगी। समस्या अधिक दिनों तक भी हो सकती है, क्योंकि अभी तक जहां भी सीवर लाइन बिछायी गई है, वहां पर निर्धारित समय में निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
एसपी ट्रैफिक राम मोहन सिंह ने बताया कि जल निगम के अधिशाषी अभियंता षष्टम खंड ने 27 मई को अवगत कराया कि अमृत योजना के तहत जसौली फाटक से स्टेट बैंक कॉलोनी के आंशिक भाग गढ़ी पुलिस चौकी से स्टेट बैंक कॉलोनी तक ट्रंक सीवर लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जाएगा। इसकी वजह से रूट डायवर्जन किया जाएगा।
एसपी ट्रैफिक ने निरीक्षक यातायात को निर्देश दिए हैं कि गढ़ी चौकी से स्टेट बैंक कॉलोनी की ओर जाने वाले यातायात को घोसियान मस्जिद से बानखाना होकर भेजा जाएगा। इसी तरह से स्टेट बैंक कॉलोनी की ओर से गढ़ी चौकी जाने वाले ट्रैफिक को बानखाना से कोहाड़ापीर होकर भेजा जाएगा। उन्होंने सीओ यातायात को भी आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
