बरेली: दो माह बाद 13 कोरोना संक्रमित, दो की मौत, दो ब्लैक फंगस के भी मरीज मिले

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। जिले में भले ही कोरोना संक्रमित के मामलों में कमी आयी हो लेकिन संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिससे विभागीय अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है। शुक्रवार को विभागीय रिपोर्ट के अनुसार निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल …

बरेली, अमृत विचार। जिले में भले ही कोरोना संक्रमित के मामलों में कमी आयी हो लेकिन संक्रमितों की मौत का आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। जिससे विभागीय अधिकारियों में भी खलबली मची हुई है।

शुक्रवार को विभागीय रिपोर्ट के अनुसार निजी मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान दो संक्रमित मरीजों ने दम तोड़ दिया। मेडिकल कालेज प्रबंधन की ओर से मृत संक्रमितों के परिजनों और प्रशासन को इस बाबत सूचना दे दी है। वहीं, उनका अंतिम संस्कार भी कोविड गाइडलाइन के तहत किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आंकड़ों के अनुसार 13 मरीजों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। वहीं 30 मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर उन्हें हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया।

जिले मे निकले दो ब्लैक फंगस के मरीज
जिले में शुक्रवार को दो और लोगो में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। दोनों मरीजों को पोस्ट कोविड के चलते निजी अस्पतालों में भर्ती किया गया था। जहां जांच के दौरान दोनों में ही ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई। वहीं, विभागीय अधिकारी के अनुसार जिले में अब तक 45 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि निजी अस्पतालों ने की है।

इसमें बरेली के 22 और दूसरे जिलों के 23 मरीज शामिल हैं। वहीं, पीलीभीत की एक महिला की मौत भी हो चुकी है। मामले को गंभीरता से लेते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने आंकड़े सही हैं या निजी अस्पतालों की ओर से मौत होने के किए गए दावे है, इसकी पुष्टि के लिए प्रत्येक मरीज का ऑडिट कराने को कहा है।

संबंधित समाचार