अयोध्या: खेत में नील गाय देखने गए बच्चे की करंट लगने से मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। पूराकलंदर थाना अंतर्गत सरियावां गांव में एक खेत में सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में उतरे करंट से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे इच्छा तिवारी, सरियावां गांव में किसान सतीश कमार पुत्र राधिका प्रसाद ने मवेशी …

अयोध्या। पूराकलंदर थाना अंतर्गत सरियावां गांव में एक खेत में सुरक्षा के लिए लगाए गए कंटीले तार में उतरे करंट से 10 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पूरे इच्छा तिवारी, सरियावां गांव में किसान सतीश कमार पुत्र राधिका प्रसाद ने मवेशी से फसलों की सुरक्षा के लिए खेत के चारों ओर कंटीली तार लगा रखी है।

शुक्रवार की शाम गांव के विनोद कुमार उर्फ बबलू रावत का पुत्र गांव के ही कुछ लड़कों के साथ खेत के पास मृत नीलगाय को देखने गया था। तभी बबलू का पुत्र करंट की चपेट में आ गया। उसके साथ गए बच्चों ने घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। ग्रामीण जब पहुंचे तो बालक की मौत हो चुकी थी। वहीं पुलिस ने खेत मे कटीले तार मे करंट लगाने वाले सतीश कुमार पुत्र स्व. राधिका प्रसाद को रात में ही गिरप्तार कर लिया है।

संबंधित समाचार