मुरादाबाद : ‘ममता की मूरत’ ने बेटी को बना डाला वैश्या, अब शराबी से कराना चाह रही निकाह
मुरादाबाद, अमृत विचार। क्या आप यकीन करेंगे कि मां, जिसे ममता की मूरत कहा जाता है, वह कभी अपनी बेटी को वैश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर सकती है। अपने शहर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एसएसपी कार्यालय पर पहुंची युवती ने दुखी मन से अपनी करुण गाथा सुनाई तो हर किसी का …
मुरादाबाद, अमृत विचार। क्या आप यकीन करेंगे कि मां, जिसे ममता की मूरत कहा जाता है, वह कभी अपनी बेटी को वैश्यावृत्ति के लिए मजबूर कर सकती है। अपने शहर में ऐसा ही एक मामला सामने आया है। एसएसपी कार्यालय पर पहुंची युवती ने दुखी मन से अपनी करुण गाथा सुनाई तो हर किसी का दिल भर आया। उसका कहना था कि पहले उसकी मां ने मामा के साथ मिलकर उसे वैश्यावृत्ति के लिए विवश किया। अब जबरन शराबी के साथ उसका निकाह कराना चाहती है। पीड़िता ने एसएसपी को पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
मामला नगर के मझोला थाना क्षेत्र अंतर्गत कांशीराम नगर का है। यहां की निवासी युवती के अनुसार उसकी मां लालची प्रवृत्ति की है। कई साल पहले उसने मामा के साथ मिलकर जबरन उसे वैश्यावृत्ति के धंधे में उतार दिया था। शुरुआत में उसने विरोध किया। लेकिन उन लोगों ने उसके साथ मारपीट करना शुरू कर दिया, जिसके चलते मजबूरन सब कुछ सहन करना पड़ा। काफी समय तक वह यातनायें झेलते हुए नारकीय जीवन जीती रही।
युवती के अनुसार अब मां और मामा रकम लेकर किसी शराबी के साथ उसका निकाह करना चाहते हैं। दोनों ने उसको उसके सुपुर्द भी कर दिया था। लेकिन वह किसी तरह उसके चुंगल से छूटकर भाग निकली और छिपती-छिपाती अपने परिचित युवक के घर जा पहुंची।
उसका कहना है कि वर्तमान में वह उसके ही घर पर रह रही है तथा उसके साथ ही शादी करना चाहती है। लेकिन उसके परिजन तैयार नहीं हैं। आरोप है कि वे लोग उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उसकी शिकायत पर एसएसपी ने मझोला पुलिस को जांच के आदेश दिए हैं। एसएसपी प्रभाकर चौधरी का कहना है कि मामले की जांच करवाई जा रही। सत्यता मिलने पर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
