प्रियंका गांधी ने केंद्र पर बोला बड़ा हमला, कहा-सरकार ने दूसरी लहर के खतरे को अनदेखा किया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रियंका ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के लिए केंद्र सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि अगर केंद्र ने पहली एवं दूसरी लहर के बीच मिले समय में योजनाबद्ध …

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आज केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला है। प्रियंका ने कोरोना वायरस संक्रमण की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी के लिए केंद्र सरकार की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराते हुए शनिवार को कहा कि अगर केंद्र ने पहली एवं दूसरी लहर के बीच मिले समय में योजनाबद्ध ढंग से तैयारी की होती तो इस संकट को टाला जा सकता था।

कांग्रेस नेता ने कहा कि पिछले एक साल दौरान केंद्र सरकार ने कोरोना पर विजय घोषित की, संसद के अंदर मंत्रियों ने इस विजय के लिए प्रधानमंत्री का स्तुतिगान भी किया। देश के वैज्ञानिकों, विशेषज्ञों से चेतावनी के बावजूद केंद्र ने दूसरी लहर के खतरे को अनदेखा किया।

उन्होंने कहा कि महामारी की मार के पहले तक ऑक्सीजन को प्राथमिक रूप से औद्योगिक उद्देश्य के लिए इस्तेमाल किया जाता था, इसलिए भारत के पास ऑक्सीजन ट्रांसपोर्ट में इस्तेमाल होने वाले विशेष रूप से बनाये गए क्रायोजेनिक टैंकरों की संख्या 1200-600 थी।

2020 में ऑक्सीजन का निर्यात 700 प्रतिशत तक क्यों बढ़ा दिया-प्रियंका

केंद्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि कोरोना की पहली लहर और दूसरी लहर के बीच मोदी सरकार ने इन टैंकरों की संख्या बढ़ाने का कोई प्रयास नहीं किया।

सरकार से प्रश्न पूछने की अपनी श्रृंखला ‘जिम्मेदार कौन के तहत उन्होंने फेसबुक पोस्ट के जरिए यह सवाल किया कि केंद्र ने महामारी वाले साल 2020 में ऑक्सीजन का निर्यात 700 प्रतिशत तक क्यों बढ़ा दिया?

उन्होंने यह भी पूछा कि मोदी सरकार ने अपने ही विशेषाधिकार प्राप्त समूह की ऑक्सीजन संकट की सलाह को दरकिनार क्यों किया?

संबंधित समाचार