लखनऊ: जमीन के लिए बेटे ने मां को मार डाला, बहन ने दर्ज कराया भाई के खिलाफ मुकदमा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी के मोहलालगंज थाना क्षेत्र में आज मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आयी। जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। यहां ग्राम बक्शा खेड़ा एक शराबी पुत्र ने महज साढ़े तीन बिस्वा जमीन के लिए अपनी 75 वर्षीय बूढ़ी मां की हत्या कर उसके शव को घर के …

लखनऊ। राजधानी के मोहलालगंज थाना क्षेत्र में आज मां बेटे के रिश्ते को शर्मसार करने वाली ऐसी घटना सामने आयी। जिसने भी सुना वह हैरान रह गया। यहां ग्राम बक्शा खेड़ा एक शराबी पुत्र ने महज साढ़े तीन बिस्वा जमीन के लिए अपनी 75 वर्षीय बूढ़ी मां की हत्या कर उसके शव को घर के बाहर तहसील के पीछे फेंक दिया। मृतका की पुत्री ने अपने आरोपी सगे भाई के खिलाफ हत्या का नामजद मुकदमा दर्ज कराया है।

मोहनलालगंज थाना प्रभारी ने बताया कि बक्शा खेड़ा गांव में अपने पुत्र सियाराम के साथ रहने वाली 75 वर्षीय बुजुर्ग महाराजा का उन्हीं के पुत्र सियाराम ने घर में बेरहमी से कत्ल कर उनके शव को कपड़े में लपेटकर मोहनलालगंज तहसील के करीब सड़क पर फेंक दिया। बताया जा रहा है कि मां का कातिल सियाराम सुबह नगराम स्थित अपनी बहन शुखराना की ससुराल गया।

उसने वहां बताया कि मां की तबीयत ठीक नहीं है साथ चलो। मां की बीमारी की बात सुनकर महाराजा की पुत्री सुखराना अपने पति राजा राम के साथ अपने मायके पहुंची तो वहां घर के अंदर उसे खून के धब्बे मिले और खून से सनी ईंट पड़ी मिली। उसने जब सियाराम से मां के बारे में पूछा तो सियाराम मौके से भाग गया। कुछ देर बाद सुखराना को पता चला कि उसकी मां की लाश मोहनलालगंज तहसील के करीब पाई गई है । मृतिका महाराजा की पुत्री सुखराना ने तहरीर देकर अपने सगे भाई सियाराम के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है।

आरोपी ने पुलिस से कही ये बात

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पूछताछ में उसने भी माना है जमीन को लेकर उससे काफी दिनों से मां से बहस हो रही थी, जिसके बाद आज उसने घटना को अजांम दिया है।

बहन का भी पुलिस ने दर्ज किया बयान

मृतका के पुत्री ने पुलिस को बताया कि उसकी मां के नाम तीन बिस्वा जमीन थी जिसे बेचने के लिए उसका भाई सियाराम मां को परेशान करता रहता था सुखराना के अनुसार उसने इसी 3 बिस्वा जमीन के लिए अपनी बूढ़ी मां महाराजा का कत्ल कर दिया।

नशे का आदी था सियाराम

थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। उनका कहना है कि सियाराम नशे का आदी था। उसने नशे में ही अपनी मां की हत्या की है। यह भी कहा जा रहा है कि मां का कातिल सियाराम हत्या के मामले में पहले भी जेल जा चुका है। हालांकि इंस्पेक्टर का कहना है कि अभी यह स्पष्ट नहीं है कि सियाराम पहले हत्या के मामले में जेल जा चुका है या नहीं । गिरफ्तार किए गए सियाराम को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

संबंधित समाचार