हल्द्वानी: सटोरिये को पकड़ने पहुंची पुलिस टीम को घर वालों ने दौड़ाया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में पुलिस ने छापा मार तीन सटोरियों को धर दबोचा। एक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस भागे सटोरिये को पकड़ने उसके घर में घुस गई। इसको लेकर हंगामा हो गया और घरवालों ने पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। बैरंग लौटी पुलिस ने कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ …

हल्द्वानी, अमृत विचार। काठगोदाम में पुलिस ने छापा मार तीन सटोरियों को धर दबोचा। एक पुलिस को चकमा देकर भाग निकला। पुलिस भागे सटोरिये को पकड़ने उसके घर में घुस गई। इसको लेकर हंगामा हो गया और घरवालों ने पुलिस कर्मियों को खदेड़ दिया। बैरंग लौटी पुलिस ने कार्रवाई में बाधा डालने वालों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली।

थाने के एसआई प्रकाश चंद्र पुलिस टीम के साथ गश्त पर थे। इस बीच एक सस्ता गल्ला दुकान में सट्टा संचालन की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर तीन स्थानीय लोगों को पकड़ लिया। इनमें बद्रीपुरा का दिलशाद, सुल्ताननगरी का ललित कुमार और गौलाबैराज का गोविंद मनराल शामिल हैं। जबकि बद्रीपुरा निवासी राजू मौके से भाग निकला। पुलिस टीम भागे सटोरिये की तलाश में उसके घर पहुंची।

लेकिन पुलिस के घर में घुसते ही परिजनों ने विरोध करना शुरू कर दिया। इसको लेकर मौके पर जमकर हंगामा हुआ। मौके पर मौजूद घर की महिलाओं ने भी पुलिस के विरोध में आस्तीन चढ़ा ली। मजबूरन पुलिस को खाली हाथ वापस लौटना पड़ा। एसओ विमल मिश्रा ने बताया कि मौके से भागे सटोरिये राजू की गिरफ्तारी का विरोध करने वाले अर्जुन सिंह, सोनू, विजय, आशीष और अन्य महिलाओं के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई। फरार सटोरिये की तलाश की जा रही है। सस्ता गल्ला दुकान में सट्टा संचालन को लेकर प्रशासन और संबंधित विभाग को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है।

संबंधित समाचार