बरेली: महिला का कत्ल करके पहले जलाया फिर दफना दिया शव
बरेली, अमृत विचार। महिला का कत्ल करके पहले उसे घर में जलाया और फिर उसको परिवार ने दफना दिया। एक माह बाद जली हुई महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। रविवार को अनुमति मिलने के बाद …
बरेली, अमृत विचार। महिला का कत्ल करके पहले उसे घर में जलाया और फिर उसको परिवार ने दफना दिया। एक माह बाद जली हुई महिला का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने शव निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम को प्रार्थना पत्र दिया है। रविवार को अनुमति मिलने के बाद शव को बाहर निकलवाया जा सकता है।
प्रेमनगर के हार्ट मैन स्थित छावनी की रहने वाली महिला बब्बो की अप्रैल में संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने उस समय आनन-फानन में शव को दफना दिया था। कुछ दिनों से इस इलाके में एक वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो किसी महिला ने बनाया था। वीडियो में महिला बुरी तहर जली हुई है। उसके सिर के बाल भी जल गए है। महिला की जीभ उसके दांतों में फंसी हुई है।
वीडियो से साफ लग रहा है कि महिला की हत्या कर उसको जलाया गया है। वायल वीडियो शनिवार को पुलिस तक पहुंचा। इसके बाद पुलिस ने महिला के शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने के लिए डीएम से अनुमति मांगी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद महिला की मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
मृतक महिला का जो वीडियो वायल हुआ है। उससे साफ लग रहा है कि महिला को जलाया गया है। उसकी जीभ देखकर उसके गला घोटे जाने की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो जाएगा। -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
