समस्या: ऑनलाइन शिक्षा में खराब नेटवर्क बना रहा बाधा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना की वजह से सभी स्कूलों पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके आनलाइन शिक्षका को माध्यम बनाया गया है। लेकिन आनलाइन शिक्षा में इंटरनेट बाधा बनकर उभरा है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों को इंटरनेट व फोन की कमी होने की वजह से शिक्षा प्राप्त …

मुरादाबाद, अमृत विचार। कोरोना की वजह से सभी स्कूलों पर ताले लटके हुए हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके आनलाइन शिक्षका को माध्यम बनाया गया है। लेकिन आनलाइन शिक्षा में इंटरनेट बाधा बनकर उभरा है। ग्रामीण परिवेश के बच्चों को इंटरनेट व फोन की कमी होने की वजह से शिक्षा प्राप्त करने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फोन व इंटरनेट की सुविधा न होने के कारण अधिकतर विद्यार्थी शिक्षा से वंचित हो रहे हैं।

बीते वर्ष लगे लाकडाउन में आनलाइन शिक्षा विकल्प के रूप में बनकर उभरी, लेकिन आनलाइन शिक्षा सफल साबित न हो सकी। ऐसे में आनइान की वजह से बच्चों में सर दर्द आखों में जलन व इंटरनेट जैसे समस्या सामने आने लगी। हालांकि कुछ समय बाद सरकार ने बच्चों की शिक्षा प्रभावित न हो।

इसके लिए दूरदर्शन व ई गंगा चैनल के माध्यम से पाठ्यक्रम उपलब्ध कराया गया। ग्रामीण परिवेश के अधिकांश बच्चों के घर में एक ही फोन है, ऐसे में अपने घर का भरण पोषण करने के लिए पिता सुबह ही निकल जाते है ,जिस वजह से बच्चों को पड़ोसियों के घर जाकर शिक्षा प्राप्त करनी पड़ती है। बाबजूद इसके लोगों को इंटरनेट की समस्या उभर रही है। शहर के शिक्षकों का कहना है कि अभी नेट व फोन की सुविधा न मिल पाने की वजह से अधिकांश बच्चें पढ़ाई से वंचित हो रहे हैं, जबकि विभागीय अधिकारियों की माने तो जिन बच्चों पर फोन व नेट की समस्या है, वह बच्चें दूरदर्शन, ई-ज्ञान गंगा के माध्यम शिक्षा ले रहे हैं।

आनलाइन शिक्षा पिछले एक हफ्ते से प्ररांभ की गई है। फोन व इंटर नेट की कमी की वजह से मात्र 15 से 20 प्रतिशत ही छात्र शिक्षा ले पा रहे है। जो छात्र क्लास से वंचित रह जाते है। उन्हें पाठ्यक्रम भेज दिया जाता है।-बबीता मेहरोत्रा, शिक्षक, राज्यकीय उच्चतर विद्यालय हुसैनपुर छिरावली

शहर व ग्रामीण परिवेश सब मिलाकर करीब 50 प्रतिशत ही छात्र आनलाइन शिक्षा ले पा रहे हैं। अधिकांश बच्चों को फोन व इंटरनेट की समस्या उत्पन्न हो रही है। पिछले एक हफ्ते से बच्चों को आनलाइन शिक्षा दी जा रही है। -तुंगीश यादव, उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट

प्रधानाचार्य श्वेता पूठिया ने बताया कि विद्यार्थियों को आनलाइन के माध्यम से शिक्षा दी जा रही है,ताकि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो। इसके साथ ही बच्चों को इंटरनेट व फोन की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। इन छात्रों को दूरदर्शन के माध्यम से पाठ्यक्रम पूरा कराया जा रहा है।

जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्विवेदी ने बताया कि  आनलाइन शिक्षा प्ररांरभ कर दी गई है। अधिक से अधिक बच्चों को आनलाइन शिक्षा के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। अगर कोई बच्चें नेट व फोन न होने की वजह से वंचित रह गया है तो उसे ई-ज्ञान गंगा व दूदर्शन से पाठ्यक्रम से उपलब्ध कराया जा रहा है।

संबंधित समाचार