रायबरेली: ब्राह्मणों पर आपत्तिजनक टिप्पणी का ऑडियो वायरल, जानें क्या है ये पूरा मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायबरेली। जिले में वायरल एक ऑडियो से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। इस ऑडियो में ब्राह्मण को बीमारी बताया जा रहा है। उक्त ऑडियो विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह का बताया जा रहा है। मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है। कई संगठनों द्वारा एमएलसी से माफी मांगने की मांग …

रायबरेली। जिले में वायरल एक ऑडियो से राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा हुआ है। इस ऑडियो में ब्राह्मण को बीमारी बताया जा रहा है। उक्त ऑडियो विधान परिषद सदस्य दिनेश प्रताप सिंह का बताया जा रहा है। मामले को लेकर ब्राह्मण समाज में काफी आक्रोश है। कई संगठनों द्वारा एमएलसी से माफी मांगने की मांग की जा रही है।

भाजपा एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह पर आरोप लग रहे हैं कि वायरल ऑडियो में उनके द्वारा ब्राह्मण को बीमारी शब्द से संबोधित किया गया है।  ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें किसी व्यक्ति से बात की जा रही है।

इस व्यक्ति को पुलिस अधिकारी (जिले में पूर्व में रहे सीओ विनीत सिंह) बताया जा रहा है। बातचीत में जांच की फाइलों को लेकर चर्चा करने के दौरान यह कहा जा रहा है कि ब्राह्मण एक बीमारी है। यह बात ऑडियो में एमएलसी की ओर से कहे जाने की बात बताई जा रही है। हालांकि ‘अमृत विचार‘ इसकी पुष्टि नहीं करता है। फिलहाल ऑडियो वायरल होने के बाद से जिले की सियासत गरमा गई है।

करीब दो साल पुरानी बताई जा रही है आडियो क्लिप

सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो करीब दो साल पुराना बताया जा रहा है। इसमें बातचीत के सदर विधायक अदिति सिंह पर हुए हमले से जुड़े मुकदमे को लेकर है। हालांकि जिस अफसर की बात कही जा रही है, गत वर्ष उनका ट्रांसफर हो चुका है। इस पूरे मामले में एमएलसी दिनेश प्रताप सिंह का कहना है कि विरोधी साजिश कर रहे हैं। वे मेरी छवि को धूमिल करने करने की कोशिश कर रहे हैं। इसमें वे कभी भी सफल नहीं हो सकेंगे। ऑडियो मेरा नहीं है।

संबंधित समाचार