चंदौली: हैंडपंप से निकल रहा ‘मिट्टी के तेल’ जैसा नीला पानी, देखने वालों का लगा तांता

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप से अचानक नीले रंग का पानी निकलने से लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। उधर ग्रामीणों की सूचना पर जल निगम की टीम ने हैंडपंप से निकले हुए पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है। वहीं हर …

चंदौली। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के एक गांव में हैंडपंप से अचानक नीले रंग का पानी निकलने से लोगों में कौतूहल का विषय बना हुआ है। उधर ग्रामीणों की सूचना पर जल निगम की टीम ने हैंडपंप से निकले हुए पानी का सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा है।

वहीं हर तरफ हैंडपंप से केरोसिन का तेल (मिट्टी का तेल) निकलने का शोर मच गया। आस-पास के गांवों के लोग भी जुटने लगे हैं। जमीन के भीतर खनिज तेल होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी है। मौके पर पहुंचे लेखपाल ने पानी का सैंपल ले लिया है. इस मामले में किसी विशेषज्ञ की राय अभी नहीं आई है।

मामला चंदौली जिले के नौगढ़ क्षेत्र के जमसोती गांव का है। बताते हैं कि महुआ बाबा आश्रम के समीप लगे हैंडपम्प से पिछले कुछ दिनों से मिट्टी के तेल जैसा नीला पानी निकल रहा है। इसकी खबर से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों के अनुसार पानी काफी देर तक निकाला गया लेकिन फिर पानी का रंग नहीं बदला। हालांकि इसमें किसी तरह की गंध नहीं है।

जमीन के भीतर खनिज तेल होने की संभावना

हैंडपंप से नीले रंग का पानी देखकर गांव में केरोसिन होने का शोर मच गया। आसपास के गांव के लोग भी यह नजारा देखने के लिए पहुंचने लगे। जमीन के भीतर खनिज तेल होने की संभावना व्यक्त की जाने लगी।

सूचना लेखपाल तक पहंची तो वह भी पानी का सैंपल लेने गए पहुंच गए। हालांकि मामले को लेकर अभी किसी विशेषज्ञ की राय नहीं आई है। कुछ ग्रामीणों का यह भी कहना है कि कुछ दिन पहले हैंडपंप खराब हो गया था, उसे ठीक करने के बाद गंदगी और मिस्त्री के हाथ में लगा ग्रीस पानी में मिल गया, इसलिए इस तरह का पानी आ रहा है। ग्रामीणों ने मुताबिक हैंडपंप को लगे 19 साल हो गए हैं लेकिन इस तरह की घटना गांव में पहले कभी देखने को नहीं मिली।

ग्रामीणों ने फिलहाल एसडीएम डा. अतुल गुप्ता को भी मामले से अवगत करा दिया है। एसडीएम के निर्देश पर चंद्रप्रभा चौकी इंचार्ज रामनयन यादव ने हैंडपंप का छड़ व हैंडिल निकलवा दिया है।

एसडीएम डा.अतुल गुप्ता ने बताया कि जमसोती गांव के महुआ बाबा सेवा आश्रम के समीप हैण्डपंप से नीले रंग का पानी निकलने की सूचना मिली है। ग्रामीणों ने कोरोसिन होने की आशंका व्यक्त की है। फिलहाल हैंडपंप को सील करवा दिया गया है। एक-दो दिन में विशेषज्ञों की टीम से पानी का सैंपल लेकर जांच कराया जाएगा। तभी पानी के रंग में बदलाव की स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

संबंधित समाचार