यूपी के इस शहर में बिना वैक्सीनेशन नहीं मिलेगी शराब, खरीदते समय दिखाना होगा प्रमाण पत्र

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

इटावा। सैफई में एसडीएम हेम सिंह ने अपनी तहसील क्षेत्र में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने लिए अनोखा फरमान जारी किया है। उन्होंने शराब व बीयर ठेका संचालकों से अपील की है कि कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को ही शराब बेचें। इसके लिए वह समय-समय पर दुकानों की जांच भी करेंगे। इससे पहले फिरोजाबाद …

इटावा। सैफई में एसडीएम हेम सिंह ने अपनी तहसील क्षेत्र में वैक्सीनेशन को बढ़ावा देने लिए अनोखा फरमान जारी किया है। उन्होंने शराब व बीयर ठेका संचालकों से अपील की है कि कोरोना का टीका लगवा चुके लोगों को ही शराब बेचें।

इसके लिए वह समय-समय पर दुकानों की जांच भी करेंगे। इससे पहले फिरोजाबाद के जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने फरमान जारी करते हुए निर्देश दिया हैं कि 3 दिन में टीकाकरण का प्रमाण पत्र जमा कराओ वरना मई की सैलरी नहीं मिलेगी।

गौरतलब है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब से हुई लोगों की मौत के बाद एसडीएम हेमसिंह और सीओ राकेश वरिष्ठ और आबकारी विभाग की टीम के साथ शराब व बीयर की दुकानों का निरीक्षण करने निकले थे।

दुमीला तिराहे और गीजा गांव में दुकानों की जांच के बाद एसडीएम ने शराब दुकानों के सामने वैक्सीनेशन के लिए जागरूक करने वाले पोस्टर लगाने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने ठेका संचालकों और सेल्समैनों से कहा कि 45 वर्ष आयु से अधिक उम्र के व्यक्ति को शराब-बीयर तभी दें जब वह कोरोना का टीका (वैक्सीनेशन) लगवाने का कार्ड दिखाए। टीका न लगवाने वाले को शराब न दें।

संबंधित समाचार