बरेली: सामूहिक दुष्कर्म के बाद छत से फेंकने का आरोप
बरेली, अमृत विचार। शेरगढ़ की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि पति ने अपने तीन साथियों की मदद से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे छत से फेंक दिया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला …
बरेली, अमृत विचार। शेरगढ़ की रहने वाली एक महिला का आरोप है कि पति ने अपने तीन साथियों की मदद से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके बाद उसे छत से फेंक दिया। वहीं, घायल महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। महिला ने बताया है कि उसका पति शराबी है। आए दिन शराब पीने के बाद उसके साथ मारपीट करता है।
आरोप है कि शनिवार को भी उसका पति शराब के नशे में घर वापस लौटा था। उसके साथ तीन अन्य लोग भी थे। घर आते ही पति ने फिर से उसके साथ गाली-गलौच की विरोध करने पर पति के साथ आए तीनों लोगों ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। उसके चीखने की आवाज सुनकर जब तक पड़ोसी मौके पर पहुंचे पति के साथ आए तीनों लोग उसे खींचकर मकान की छत पर ले गए और जान से मारने की नियत से छत के ऊपर से धक्का दे दिया। जिससे वह नीचे गिर कर घायल हो गई।
मौके पर पहुंचे पड़ोसियों ने उसे घायल अवस्था में स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से हालत नाजुक देखकर डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसकी हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। पति-पत्नी का विवाद है महिला ने अपनी पति, जेठ और देवर पर आरोप लगाया है। मारपीट हुई थी दोनों में समझौता हो गया है। -राजकुमार अग्रवाल, एसपी देहात
