चौखुटिया: सड़क सुविधा ना होने से ग्रामीणों में आक्रोश
चौखुटिया, अमृत विचार। तहसील के ग्राम पंचायत सुरना रिखाड़ी और बग्वालीखेत समेत आसपास के गांवों को जोडऩे वाली गैरखेत- जौरासी मोटर मार्ग का निर्माण न होने के कारण लोगों में गुस्सा व्याप्त है। मार्ग निर्माण न होने के कारण यहां के लोगों को आज भी सड़क तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता है। …
चौखुटिया, अमृत विचार। तहसील के ग्राम पंचायत सुरना रिखाड़ी और बग्वालीखेत समेत आसपास के गांवों को जोडऩे वाली गैरखेत- जौरासी मोटर मार्ग का निर्माण न होने के कारण लोगों में गुस्सा व्याप्त है। मार्ग निर्माण न होने के कारण यहां के लोगों को आज भी सड़क तक पहुंचने के लिए मीलों पैदल चलना पड़ता है।
ग्रामीणों का कहना है कि लोगों के बढ़ते दवाब के चलते वर्ष 2016 में लोक निर्माण विभाग रानीखेत खंड द्वारा सड़क का सर्वे किया गया, लेकिन सड़क निर्माण की दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हो सकी है। जबकि कई बार उच्चाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया जा चुका है, लेकिन सभी मौन साधे हुए हैं।
ग्रामीणों ने उपेक्षा का आरोप लगाते हुए कहा है कि मोटर मार्ग सुविधा न होने से कई गांवों के लोग परेशानी में हैं। लेकिन शासन प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। ग्राम तया सुरना विकास एवं एकता मंच के गोबिंद सिंह रावत, दयाल सिंह, केदार सिंह नेगी, प्रदीप व हरीश बिष्ट आदि ने शीघ्र ही सड़क का निर्माण कार्य शुरू कराने की मांग की है। उन्होंने कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो ग्रामीण मिलकर आंदोलन की रणनीति तय करेंगे।
