बरेली: विवाद में हटे सीबीगंज इंस्पेक्टर, आठ थानेदार भी इधर से उधर
बरेली,अमृत विचार। चर्चाओं में रहे सीबीगंज इंस्पेक्टर को एसएसपी ने विवाद के बाद चार्ज से हटा दिया। उन्हें सीबीगंज से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। इससे पहले कैंट में भी इंस्पेक्टर का दरोगा से विवाद हो गया था। जिसके चलते एसएसपी ने उन्हें वहां से भी हटाया था। इसके साथ ही हाफिजगंज इंस्पेक्टर …
बरेली,अमृत विचार। चर्चाओं में रहे सीबीगंज इंस्पेक्टर को एसएसपी ने विवाद के बाद चार्ज से हटा दिया। उन्हें सीबीगंज से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बनाया गया है। इससे पहले कैंट में भी इंस्पेक्टर का दरोगा से विवाद हो गया था। जिसके चलते एसएसपी ने उन्हें वहां से भी हटाया था। इसके साथ ही हाफिजगंज इंस्पेक्टर को भी हटाकर क्राइम ब्रांच भेजा गया है।
सोमवार को एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने सीबीगंज पुलिस का रिश्वत मांगने का ऑडियो वायरल होने के बाद चर्चाओं में रहे इंस्पेक्टर सीबीगंज धर्मेंद्र सिंह को वहां से हटाकर प्रभारी शिकायत प्रकोष्ठ बना दिया है। इसके साथ ही हाफिजगंज इंस्पेक्टर की लगातार शिकायत मिलने के चलते वहां तैनात इंस्पेक्टर सुनील अहलावत को क्राइम ब्रांच भेजा गया है। इसके साथ ही लंबे समय से बारादरी थाने में तैनात इंस्पेक्टर शितांशु शर्मा को वहां से हटाकर प्रेमनगर का चार्ज दिया गया है। उनकी जगह पर इज्जतनगर थाने के प्रभारी नीरज मलिक को बारादरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
प्रेमनगर में तैनात अवनीश कुमार लंबे समय से देहात में जाने की बात कह रहे थे। एसएसपी ने उन्हें प्रेमनगर से हटाकर हाफिजगंज का चार्ज दिया है। इसके साथ बारादरी से हटे शितांशु शर्मा को प्रेमनगर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। लंबे समय से एसएसपी के प्रभारी रहे इंस्पेक्टर ललित मोहन को सीबीगंज थाने का प्रभारी बनाया गया है। प्रभारी निरीक्षक सतीश कुमार को शिकायत प्रकोष्ठ से हटाकर इज्जतनगर थाने का चार्ज दिया गया है। वहीं शाही के तैनात एसओ अश्वनी कुमार को भुता थाने का प्रभारी बनाया गया है।
