देहरादून: गढ़वाल और कुमाऊं में प्राकृतिक आपदाओं की निगरानी के लिए तैनात होंगे हेलीकॉप्टर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में मानसून सीजन को देखते हुए सरकार ने दो हेलीकॉप्टर तैनात करने का निर्णय लिया है। जिससे प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में सही समय पर राहत कार्य शुरू किए जा सकें। इनमें गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक हेलीकॉप्टर की तैनाती की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानि की …

देहरादून, अमृत विचार। राज्य में मानसून सीजन को देखते हुए सरकार ने दो हेलीकॉप्टर तैनात करने का निर्णय लिया है। जिससे प्राकृतिक आपदा आने की स्थिति में सही समय पर राहत कार्य शुरू किए जा सकें। इनमें गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में एक-एक हेलीकॉप्टर की तैनाती की जाएगी। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण यानि की यूकाडा ने इसके लिए टेंडर जारी किए हैं।

जल्द ही इसकी टेक्निकल और फाइनेंशियल बिड खोली जाएंगी। यूकाडा के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने बताया कि हेलीकॉप्टर कंपनियों के टेंडर आमंत्रित कर लिए गए हैं। पांच जून को टेक्निकल और सात मई को फाइनेंशियल बिड खोली जानी है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया के जरिए हेलीकॉप्टर के संचालन  के लिए कंपनी का चयन कर दोनों मंडलों में तैनाती कर दी जाएगी। 10 से लेकर 15 जून के बीच ये हेलीकाप्टर दोनों मंडलों में तैनात होने की उम्मीद है, जिससे मानूसन के दौरान इलाकों की निगरानी की जा सके।

उत्तराखंड में मानसून सीजन के समय प्राकृतिक आपदाओं की घटना घटित होने की आंशका रहती है। जिसे देखते हुए सरकार ने यह फैसला लिया है। जिससे सही समय पर प्रभावित इलाकों को मदद पहुंचाई जा सके। हालांकि पिछले वर्ष भी कुमाऊं के लिए यह व्यवस्था लागू की गई थी, लेकिन किसी भी कंपनी ने हेलीकॉप्टर के संचालन में रुचि नहीं दिखाई थी, जिसके चलते यह योजना लागू नहीं हो सकी।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज