बरेली: तेज आंधी और बारिश से आधे शहर बिजली हुई गुल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। तेज आंधी व बारिश बिजली के लिए आफत बन गई। आंधी व बारिश में फाल्ट न हो इसके लिए शहर के लगभग ज्यादातर फीडर बंद कर दिए गए। इसके बावजूद तेज आंधी में फाल्टों की झड़ी लग गई। कई जगहों पर लाइनें टूट गई। कई फीडर ट्रिप हो गए। शहर के तमाम इलाकों …

बरेली,अमृत विचार। तेज आंधी व बारिश बिजली के लिए आफत बन गई। आंधी व बारिश में फाल्ट न हो इसके लिए शहर के लगभग ज्यादातर फीडर बंद कर दिए गए। इसके बावजूद तेज आंधी में फाल्टों की झड़ी लग गई। कई जगहों पर लाइनें टूट गई। कई फीडर ट्रिप हो गए। शहर के तमाम इलाकों में रात तक बिजली आपूर्ति शुरु नहीं हो सकी।

बिजली जाने के बाद सभी लोग हेल्पलाइन नंबर पर लाइट के संबंध में जानकारी लेने लगे। बहुत से सब स्टेशनों के हेल्पलाइन नंबर उठना बंद हो गए। आंधी और बारिश बन्द होने के बाद कुछ इलाकों की लाइट आपूर्ति शुरू की गई। लेकिन महागनर सब स्टेशन से जुड़ी सरदार जी कॉलोनी समेत अन्य जगह अगले दिन रात में करीब 9 बजे के बाद ही बिजली की सप्लाई शुरु हो सकी।

सोमवार को पूरे दिन तेज गर्मी के बाद अचानक मौसम में बदलाव हुआ। जिसके रात में करीब 3 बजे के समय तेज हवा के साथ जमकर बारिश हुई। तेज हवा और बारिश से पूरे शहर की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फीडर ट्रिप होने, लाइनें टूटनें, शटडाउन लिए जाने से बिजली गुल रही। आंधी व बारिश खत्म होने के बाद काफी जगहों पर आपूर्ति शुरू हो गई, लेकिन कई जगहों पर देर रात तक बिजली नहीं आई। बिजली को लेकर सब स्टेशनों की हेल्पलाइन पर शिकायतें दर्ज कराने का सिलसिला चलता रहा।

तेज हवा और बारिश की वजह से शहरी इलाके के लगभग सभी सबस्टेशन पर फॉल्ट आए। कहीं सब स्टेशन स्तर पर खामी रही तो कहीं हाईटेंशन लाइन के पोल पर इंसुलेटर पंक्चर हो गया। इससे करीब 50 हजार से ज्यादा घरों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई। तेज बारिश और आंधी के चलते महानगर सबस्टेशन से जुड़ी अकांक्षा इंक्कलेव, मुंशीनगर, सरदार जी कॉलोनी, में सोमवार की रात करीब साढ़े 11 बजे ट्रांसफार्मर में फाल्ट आने से पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया। वही देर रात आई तेज हवा और बारिश से एचटी लाइन भी क्षतिग्रस्त हो गई।

इन क्षेत्रों में बिजली हुई गुल
महानगर सबस्टेशन से जुड़े अकांक्षा इंक्लेव, सरदार जी कॉलोनी, मुंशीनगर, सुभाषनगर के शांति बिहार, गणेशनगर, मढ़ीनाथ, राजीव कॉलोनी, बदायूं रोड, झड़गे वाली मठिया पर कई जम्पर व इंसुलेटर डैमेज होने से 11 के. वी किला फेडर ब्रेकडाउन होने से क्षेत्र में अंधेरा छा गया। वही किला फीडर में दिक्क्त होने से बाकरगंज, सिटी स्टेशन रोड, गढ़ी मौहल्ला, जसोली, कटघर, कुतुबखाना उपकेन्द्र के बड़ा बाजार, पुराना रोडवेज, बिहारीपुर, कुमार टाकिज, सिविल लाइंस, आजमनगर के अलावा नकटिया, बिथरी चैनपुर, कैंट नकटिया, सीबीगंज डेलापीर समेत कई इलाकों में रातभर बिजली गुल होने से लोगों को दिक्क्तों का सामना करना पड़ा।

बिजली न आने से पानी को भी तरसे लोग
बिजली गुल होने से शहरवासियों को गर्मी के साथ पानी की भी दिक्कत का सामना करना पड़ा। माहनगर सबस्टेशन से जुड़े अकांक्षा इंक्लेव, सरदार जी कॉलोनी, मुंशीनगर में रात करीब पौने 12 बजे बिजली जाने के बाद सुबह होते होते घर में लगे इंवर्टर भी जबाव दे गए। वही सुबह बिजली न होने से लोगों के सामने पानी की समस्या भी उत्पन्न हो गई। इसी तरह शहर के कुतुबखाना, किला और अन्य जगह पर रातभर बिजली न होने से पानी की सप्लाई नहीं आई।

अधिकारियों ने बंद किये फोन
जिले में बिजली सप्लाई का हाल जर्जर है। आलम यह है जरा सी आंधी-पानी में आधे शहर की बिजली घंटो के लिए गायब हो जाती है। बिजली व्यवस्था सुचारू रखने की जिम्मेदारी जिन अधिकारियों के कंधे पर हैं फाल्ट के बाद वह नजर ही नहीं आते। मंगलवार दोपहर के समय बिजली विभाग के ज्यादातर एक्सईएन और एसडीओ ने फोन कॉल नहीं उठाये। सवाल यह है जब अधिकारी उपभोक्ताओं का फोन ही नहीं उठाएंगे तो उन्हें फाल्ट की जानकारी कैसे मिलेगी।

संबंधित समाचार