बरेली: शादी का झांसा देकर दूसरे समुदाय की युवती के साथ दुष्कर्म
बरेली, अमृत विचार। लव जिहाद का शिकार बनाकर युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी की बात कही तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने …
बरेली, अमृत विचार। लव जिहाद का शिकार बनाकर युवक ने दूसरे समुदाय की युवती को प्रेम जाल में फंसा लिया। शादी का झांसा देकर पांच साल तक यौन शोषण करता रहा। युवती ने जब शादी की बात कही तो उसने मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
बारादरी के पनबड़िया निवासी लड़की ने बताया कि पांच साल पहले उसकी मुलाकात जगतपुर गौटिया निवासी शहाबुद्दीन से हुई थी। शहाबुद्दीन ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। उसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ पांच साल तक उसका यौन शोषण किया।
युवती जब भी शादी की बात करती तो आरोपी उसे डरा-धमकाकर चुप करा देता। कुछ दिन पहले उसने शादी की बात कही तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की शिकायत पर बारादरी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बुधवार को दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है।
“बारादरी में एक समुदाय के लड़की ने दूसरे समुदाय के युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
