मुश्किल समय में भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को मोदी ने किया फोन, जानिए आखिर क्या थी वह जरूरी बात…

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को फोन करके उनकी बीमार पत्नी का हालचाल पूछा। मुकुल रॉय की पत्नी कृष्ण कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुकुल रॉय के पुत्र सुभ्रांग्शु ने बताया, ”प्रधानमंत्री ने सुबह साढ़े दस बजे फोन पर …

कोलकाता। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बृहस्पतिवार को भाजपा उपाध्यक्ष मुकुल रॉय को फोन करके उनकी बीमार पत्नी का हालचाल पूछा। मुकुल रॉय की पत्नी कृष्ण कोरोना वायरस से संक्रमित हैं और एक निजी अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। मुकुल रॉय के पुत्र सुभ्रांग्शु ने बताया, ”प्रधानमंत्री ने सुबह साढ़े दस बजे फोन पर मेरे पिताजी से बात की और मां का हालचाल पूछा।”

तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी ने बुधवार की शाम अस्पताल जाकर मुकुल रॉय की पत्नी का हालचाल लिया। वहीं पश्चिम बंगाल भाजपा के अध्यक्ष दिलीप भी अस्पताल पहुंचे। अभिषेक बनर्जी जब अस्पताल पहुंचे थे तो सुभ्रांग्शू भी वहां मौजूद थे।

राजनीति के क्षेत्र में मुकुल रॉय के अगले कदम को लेकर लगायी जा रही अटकलों के बीच अभिषेक बनर्जी अस्पताल पहुंचे थे। महत्वपूर्ण बात यह है कि पिता के साथ भाजपा में शामिल हुए सुभ्रांग्शू ने हाल ही में ट्वीट किया था कि जनादेश पाकर सत्ता में आयी सरकार की आलोचना करने से पहले लोगों को आत्मावलोकन करना चाहिए। ऐसा माना जा रहा है कि यह पोस्ट भाजपा पर निशाना था।

संबंधित समाचार