लखनऊ का मौसम बदला, मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर ढाई बजे करीब तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं से हाथ हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। सुबह से चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की …

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में गुरुवार दोपहर ढाई बजे करीब तेज बारिश शुरू हो गई। तेज हवाओं से हाथ हुई बारिश ने मौसम का रुख बदल दिया। सुबह से चिपचिपी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल था। वहीं दोपहर बाद हुई बारिश से लोगों को काफी राहत मिली। तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश की वजह से कई जगह लाइट भी चली गई। कई इलाकों में जल भराव की समस्या हो गई। पुराने लखनऊ में जमकर बारिश हुई।

लखनऊ का मौसम बदला, मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत(फोटो:सोशल मीडिया )

वहीं बुधवार को लखनऊ में उमस भरी गर्मी रही। जिसकी वजह से लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई जगह वोल्टेज की समस्या की वजह से लाईट की आवाजाही लगी रही। लखनऊ समेत प्रदेश के कई हिस्सों में पश्चिम बंगाल में आये हुए यास चक्रवात की वजह से मौसम में परिवर्तन हो रहा है। बुधवार को भी प्रदेश के कई इलाकों में बारिश हुई। मौसम विभाग के अनुसार अभी मौमस में उतार चढ़ाव बना रहेगा।

लखनऊ का मौसम बदला, मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत(फोटो:सोशल मीडिया )

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ ने बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया है। अगले दो दिनों तक हल्की से भारी बारिश का अनुमान जताया गया है। बहराइच, श्रावस्ती, गोंडा, बलरामपुर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संतकबीरनगर, महराजगंज, कुशीनगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया, सुल्तानपुर, अंबेडकरनगर, जौनपुर, आजमगढ़, मऊ और गाजीपुर व आसपास के इलाके में गरज-चमक से साथ बारिश होने की संभावना है। वहीं, अगले तीन दिन तक प्रदेश के कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी चलने की संभावना है। इन इलाकों में हल्की बारिश भी हो सकती है।

rain 4
लखनऊ का मौसम बदला, मूसलाधार बारिश ने लोगों को गर्मी से दिलाई राहत(फोटो:सोशल मीडिया )

संबंधित समाचार