फिरोजाबाद: पत्नी पर लगा पति की नृशंस हत्या का आरोप, पुलिस ने लिया हिरासत में

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बा के गुरैया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पत्नी ने पति को सरिया से पीट-पीटकर मार डाला। उसके ऊपर बच्चे का सिर फोड़ कर घायल करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ …

फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद के सिरसागंज कस्बा के गुरैया गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। आरोप है कि पत्नी ने पति को सरिया से पीट-पीटकर मार डाला। उसके ऊपर बच्चे का सिर फोड़ कर घायल करने का आरोप लगा है। फिलहाल पुलिस ने पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सचिन यादव पुत्र रामप्रकाश ने करीब चार साल पहले गांव की ही लड़की रितु बघेल पुत्री ब्रज मोहन बघेल के साथ कोर्ट मैरिज की थी। इस शादी से उन्हें तीन वर्ष का बेटा है। सचिन यादव पहले से शादीशुदा था, उसकी पत्नी रीता निवासी संतोषपुर थाना बसरेहर जिला इटावा में रहती है और उसके चार बच्चे हैं। पति और पत्नी के बीच विवाद चल रहा है।

बीते दो जून को सचिन यादव अपनी पहली पत्नी रीता के पास गया था, वापस घर आया तो रितु और उसके बीच बहस हो गई। कहासुनी इतनी ज्यादा बढ़ गई कि उनके बीच मारपीट हो हुई। सचिन यादव को लोहे की किसी चीज से चोट लग गई।

घायल सचिन यादव और बच्चे को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया लेकिन वहां इलाज के दौरान सचिन की मौत हो गई। पुलिस ने हत्या के आरोप में पत्नी को थाने पर बिठा लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार