बरेली: बेटी की शादी के कार्ड बांटने जा रहे पिता की सड़क हादसे में मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की …

बरेली, अमृत विचार। बेटी की शादी का कार्ड बांटने जा रहे एक पिता की सड़क हादसे में मौत हो गई। पीछे से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत की खबर के बाद शादी वाले घर में शादी की खुशिया गम में बदल गई है। हादसे के बाद पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रामपुर जिले के थाना मिलक क्षेत्र के गांव कैमरी का रहने वाला 45 वर्षीय रामचंद्र की बेटी पिंकी की शादी की तैयारी घर में चल रही थी। 11 जून को उसकी शादी होनी थी। जिसको लेकर रिश्तेदारों को निमंत्रण कार्ड बांटने का काम किया जा रहा था। गुरूवार को रामचंद्र बाइक से मीरगंज क्षेत्र में शादी कार्ड देने के लिए अपने दोस्त के साथ आया था।

इसी बीच दुनका गांव के पास दोनों लघुशंका के लिए रुक गए। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ट्राली ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में रामचंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव वालो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर उसे उपचार के लिए मिनी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

संबंधित समाचार