मजबूरी, दबाव या कुछ और… पुलिस थाने की छत पर गया पुलिसकर्मी और मार ली खुद को गोली
नई दिल्ली। पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात एक उप निरीक्षक ने शुक्रवार को अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला था और यहां अपने परिवार के साथ रहता था। …
नई दिल्ली। पुलिस थाने में ड्यूटी पर तैनात एक उप निरीक्षक ने शुक्रवार को अपनी सर्विस पिस्तौल से खुद को कथित तौर पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राहुल सिंह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का रहने वाला था और यहां अपने परिवार के साथ रहता था।
पुलिस उपायुक्त (पूर्व) प्रियंका कश्यप ने बताया कि 31 वर्षीय सिंह पांडव नगर पुलिस थाने की छत पर गया, जहां वह तैनात था और उसने खुद को गोली मार ली।
पुलिस ने बताया कि मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि पुलिसकर्मी ने यह कदम क्यों उठाया।
