पीलीभीत: पीछे से आ रहे ट्रक ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत
अमृत विचार, हजारा/ पूरनपुर। लखीमपुर खीरी के गांव भानपुर कॉलोनी निवासी दो युवक बाइक से पीलीभीत के पूरनपुर आ रहे थे। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जब लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। लखीमपुर …
अमृत विचार, हजारा/ पूरनपुर। लखीमपुर खीरी के गांव भानपुर कॉलोनी निवासी दो युवक बाइक से पीलीभीत के पूरनपुर आ रहे थे। ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी, इससे दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मौके पर जब लोगों की भीड़ एकत्र हो गई तो चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया।
लखीमपुर खीरी के गांव भानपुर कॉलोनी निवासी शफीक अहमद अपने साथी रामबाबू के साथ बाइक से शुक्रवार को किसी काम से पूरनपुर आ रहे थे। इस दौरान रास्ते में ट्रांस क्षेत्र के सिद्धनगर हजारा-पूरनपुर मार्ग पर जंगल किनारे पीछे से आ रहे खाद से भरे ट्रक ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर लगते ही दोनों बाइक सवार ट्रक के पहिए के नीचे आ गए। इससे दोनों बाइक सवार युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर मृतकों के परिजनों में चीख पुकार मच गई और वह रोते-बिलखते मौके पर पहुंच गए। मामले की सूचना हजारा पुलिस को दी गई। थाना प्रभारी उमेश सोलंकी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे हैं।
आर्मी में भर्ती हो गया था शफीक अहमद
मृतक शफीक अहमद आर्मी में सलेक्ट हो गया था। गुरुवार को आर्मी हेड क्वार्टर से शफीक का ज्वाइनिंग लेटर आ था। पुत्र के आर्मी में भर्ती हो जाने से शफीक अहमद के परिजन खुशी से फूले नहीं समा रहे थे, लेकिन एकाएक हुए हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं, मौके पर पहुंचे परिजन यही बातें याद कर कर दहाड़ें मारकर रो रहे थे।
