किसानों के साथ हो रहे अपमानजनक व्यवहार से देश का हर नागरिक आक्रोशित: अखिलेश
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि,भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश में किसानों के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हो रहा है उससे देश का हर …
लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने किसान आंदोलन को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। अखिलेश यादव ने शनिवार को ट्वीट करते हुए कहा कि,भाजपा सरकार के अहंकार के कारण आज देश में किसानों के साथ जो अपमानजनक व्यवहार हो रहा है उससे देश का हर नागरिक आक्रोशित है।
हमारे हर निवाले पर किसानों का कर्ज़ है। भाजपा सरकार ने आज से एक साल पहले काले क़ानूनों की ‘काली बुनियाद’ रखी थी, जिससे आज़ाद भारत का सबसे बड़ा आंदोलन जन्मा।’
किसान आंदोलन देश के हर घर का आंदोलन है। भाजपाई उत्पीड़न के ख़िलाफ़ हम किसानों के साथ खड़े हैं। किसान एकता भाजपा के दंभ को बदरंग कर देगी। #KisanEktaMorcha #किसान
इससे पहले सपा नेता अखिलेश यादव ने कहा कि बहाकर अपना खून-पसीना जो दाने पहुंचाता घर-घर, ‘काला दिवस’ मना रहा है, आज वो देश का ‘हलधर’।
