हल्द्वानी: पहाड़ में इस दिन हो सकती है बारिश, जाने मौसम विभाग का अलर्ट

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के पहाड़ी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 और 8 जून को मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इससे जिले के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में इस सप्ताह तापमान और ज्यादा बढ़ेगा। इससे …

हल्द्वानी, अमृत विचार। जिले के पहाड़ी इलाकों में गर्मी से राहत मिल सकती है। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 7 और 8 जून को मौसम में फिर से बदलाव हो सकता है। इससे जिले के पहाड़ी इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बढ़ सकती है। मैदानी इलाकों में इस सप्ताह तापमान और ज्यादा बढ़ेगा। इससे तेज गर्मी और लू चलेगी।

मैदानी इलाकों में 30-40 किमी के साथ झोकेदार हवा चलने की आशंका है। वहीं शनिवार को जिले के अधिकांश हिस्से चटख धूप खिली रही। नैनीताल का अधिकतम तापमान 27 और न्यूनतम 16 डिग्री रिकार्ड किया गया।

जबकि मैदानी इलाकों में अधिकतम 37 और न्यूनतम 27 डिग्री रिकार्ड किया गया। पिछले दो दिनों में मैदानी इलाकों का तापमान 3-4 डिग्री अधिक आंका गया। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार राज्य के नैनीताल, अल्मोड़ा, उत्तरकाशी और टिहरी में तेज गर्जना के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

संबंधित समाचार