गाजीपुर में हत्या के विरोध में ग्रामीणों ने किया बवाल, आधा दर्जन पुलिसकर्मी घायल
गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने ढोढ़ाडीह मोड़ के पास शव रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस पर हत्यारोपियों की मदद का आरोप लगाकर नारेबाजी की और समझाने पहुंचे अधिकारियों की एक …
गाजीपुर। यूपी के गाजीपुर में करीमुद्दीनपुर थाना क्षेत्र में मारपीट के दौरान युवक की हत्या के बाद ग्रामीणों ने शनिवार को जमकर हंगामा काटा। परिजनों के साथ ग्रामीणों ने ढोढ़ाडीह मोड़ के पास शव रखकर चक्का जाम कर दिया। पुलिस पर हत्यारोपियों की मदद का आरोप लगाकर नारेबाजी की और समझाने पहुंचे अधिकारियों की एक नहीं सुनी।
दबाव बनता देखकर आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव करते हुए उन्हें दौड़ा लिया। मुहम्मदाबाद एसडीएम राजेश गुप्ता, सीओ राजीव द्विवेदी, कासिमाबाद सीओ विजय आनंद शाही ने किसी तरह भाग कर अपनी जान बचाई। वहीं आधा दर्जन पुलिस गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस की दो जीप सहित आधा दर्जन बाइक को क्षतिग्रस्त कर दिया। कई थानों का फोर्स पहुंचने के बाद अधिकारियों के आश्वासन पर मामला शांत हुआ।
पुलिस पर लगा आरोपियों को बचाने का आरोप
रामधनी की पत्नी गुदनी ने बनइपुर के चार लोग जयराम राजभर, हरेराम राजभर, आशु राजभर, अमित राजभर सहित दो अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया है। अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का आरोप है कि सभी आरोपितों को पुलिस बचा रही है। पुलिस के सामने से यह सभी फरार हो गए।
इतना ही नहीं इससे पहले भी यह सभी लूट जैसे संगीन घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं, लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने ढोढाडीह रेलवे स्टेशन के सामने जाम कर दिया। एसओ रामनेवास ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन डीएम-एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर ग्रामीण अड़े रहे।
देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोग जमा हो गए। तब तक मुहम्मदाबाद एसडीएम, सीओ, कासिमाबाद सीओ सहित कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। यह देख ग्रामीणों ने ताबड़तोड़ पथराव शुरू कर दिए।
