बरेली: छात्रा के साथ हाइवे किनारे छह युवकों ने किया गैंगरेप

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना अंतर्गत बड़ा बाईपास से लिंक रोड पर भगवानपुर धीमरी गांव के पास 12वीं की छात्रा से सूखी पड़ी नहर में छह युवकों ने गैंगरेप किया। युवकों ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी। घटना 31 मई की है। पीड़िता ने …

बरेली,अमृत विचार। इज्जतनगर थाना अंतर्गत बड़ा बाईपास से लिंक रोड पर भगवानपुर धीमरी गांव के पास 12वीं की छात्रा से सूखी पड़ी नहर में छह युवकों ने गैंगरेप किया। युवकों ने चाकू दिखाकर उसे जान से मारने की धमकी दी। छात्रा अपने दोस्तों के साथ घूमने गई थी। घटना 31 मई की है। पीड़िता ने घटना की शिकायत शनिवार को परिजनों के साथ पहुंचकर थाने में दी।

एसएसपी रोहित सिंह ने सजवाण ने मामले में रिपोर्ट दर्ज कराकर खुद घटनास्थल पर पहुंचकर जांच की। एसपी सिटी रविंद्र कुमार फोर्स के साथ आरोपियों की धरपकड़ में लग गए हैं। आरोपी सभी भगवानपुर धीमरी गांव के बताए जा रहे हैं, जिनमें एक शादीशुदा भी है। पुलिस को पता चला है कि सभी आरोपी पास के गांव भगवानपुर धीमरी के ही हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

मौके पर जांच करती पुलिस

पीड़िता ने बताया कि 31 मई को दिन में अपने घर के बाहर घूम रही थी, उसी दौरान उसका दोस्त स्कूटी से बाहर घुमाने के लिए ले गया। जहां दोपहर के करीब 3 बजे डोहरा रोड व बड़ा बाईपास के बाद भगवानपुर गांव की ओर स्थित नहर की पुलिया पार करने के बाद छह युवकों ने स्कूटी रोक ली। आरोपियों में से तीन युवकों ने उसे स्कूटी से नीचे खींच लिया और बाकी युवकों ने उसके दोस्तों को मारना शुरू कर दिया। दो युवकों ने चाकू निकालकर जान से मारने की धमकी भी दी।

आरोप है कि उसके दोस्त को घायल करके खेत में फेंक दिया, और उसे जबरन खींचकर सूखी नहर में ले गए। इसके बाद सभी आरोपियों ने दुष्कर्म किया। आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर गांव की ओर भाग गए। तहरीर में पीड़िता ने बताया कि उसके दोस्त ने होश आने के बाद अपने घर फोन किया और घरवालों को बुलाया। पीड़िता का कहना है कि आरोपियों की आपसी बातचीत में उसने आरोपियों के नाम सुन लिए थे। पीड़िता ने आरोपी धर्मेंद्र, अनुज, विशाल, नीरज, अमित व नरेश के खिलाफ थाना इज्जतनगर में तहरीर दी है।

डर और बदनामी के चलते पांच दिन बाद दी जानकारी
छात्रा ने डर और बदनामी के चलते पांच दिन तक किसी को अपने साथ हुई घटना के बारे में नहीं बताया। बहन को सहमी देखकर शनिवार को जब बड़ी बहन ने उससे पूछताछ की तो उसने अपने साथ हुई दरिंदगी की बात बताई। इसके बाद परिजन पुलिस के पास शिकायत लेकर पहुंचे। छात्रा की शिकायत पर पुलिस तुरंत हरकत में आ गई और आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली। छात्रा के अलावा उसके दोस्तों ने भी इस घटना का किसी से जिक्र नहीं किया।

संबंधित समाचार