सीतापुर: फंदे से लटकता मिला बुजुर्ग का शव, भाई ने जताया हत्या का शक 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

सीतापुर। जिले के तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। मृतक के घुटने जमीन से लगे हुए थे। जिससे उसकी हत्या के बाद शव को लटकाए जाने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। मृतक के भाई ने भी हत्या की आशंका जताते हुए मृतक की दूसरी पत्नी …

सीतापुर। जिले के तालगांव कोतवाली क्षेत्र में एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकता मिला। मृतक के घुटने जमीन से लगे हुए थे। जिससे उसकी हत्या के बाद शव को लटकाए जाने की आशंकाएं जताई जा रही हैं। मृतक के भाई ने भी हत्या की आशंका जताते हुए मृतक की दूसरी पत्नी व तीन बेटों के खिलाफ तहरीर दी है।

वारदात की खबर पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक कार्रवाई की जाएगी तालगांव कोतवाली क्षेत्र के सिकंदरा गांव निवासी अली हसन (60) पुत्र वजीर हसन का शव गांव के बाहर यूकेलिप्टस पेड़ से लटकता मिला है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यूकेलिप्टस पेड़ की जिस डाल से अली हसन का शव फंदे पर लटक रहा था। वह डाल बहुत ही पतली है। साथ ही उसके घुटने भी जमीन से लगे हुए थे। जिससे माना जा रहा है कि अली हसन की हत्या कर दी गई है। घटना को लेकर मृतक के भाई अहमद हसन ने कोतवाली में तहरीर दी है। उनका कहना है कि मृतक अली हसन ने दो शादियां की थी। पहली पत्नी की मृत्यु हो गई थी। उसके तीन बेटियां और एक बेटा है।

दूसरी शादी अमीना नाम की महिला से की थी। अमीना के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं। आरोप है कि अमीना व उसके बेटे अली हसन की पूरी जायदाद हड़पना चाहते थे। उनकी मंशा थी कि अली हसन जमीन का हिस्सा अपनी पहली पत्नी के बच्चों को न दें। इसको लेकर विवाद भी चल रहा था।

इसी विवाद के चलते अहमद हसन ने आशंका जताई है कि जायदाद के लालच में अली हसन की दूसरी पत्नी व उसके बेटों ने मिलकर हत्या कर दी और लाश को फंदे पर लटका दिया है। घटना की खबर पाकर भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचा। पुलिस ने जांच पड़ताल की है। थाना अध्यक्ष करुणेश सिंह का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

संबंधित समाचार