अयोध्या: बाइक सवार दो युवकों को वाहन ने मारी टक्कर, मौके पर ही तोड़ दिया दम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही पम्प कैनाल पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव निवासी अरुण कुमार (22) और मुकेश कुमार पुत्र झिंगुरी उम्र लगभग 20) की मौके पर पर मौत हो गई। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। …

अयोध्या। जनपद के रौनाही थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग पर रौनाही पम्प कैनाल पुलिया के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर थाना क्षेत्र के गोपीनाथपुर गांव निवासी अरुण कुमार (22) और मुकेश कुमार पुत्र झिंगुरी उम्र लगभग 20) की मौके पर पर मौत हो गई।

घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।जानकारी के अनुसार रविवार को दोपहर बाद दोनों युवक बाइक से रिश्तेदार के यहां जगनपुर जा रहे थे।

सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक बाइक से उल्टी दिशा से जा रहे थे। सामने से आ रही गाड़ी से टक्कर हो जाने से दोनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई।

दुर्घटना करने वाला वाहन मौके से फरार हो गया है। इस सम्बंध में पूछे जाने पर एस आई चंदशेखर यादव ने बताया कि दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

संबंधित समाचार