पीलीभीत: कहीं फिर किसी खतरे की आहट तो नहीं! एक के बाद एक अचानक मिले 100 से ज्यादा कौवों के शव

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जहानाबाद, अमृत विचार। गांव परेवा वैश्य में शनिवार की शाम गांव व पास खेतों में 100 से ज्यादा कौवों के मरने से खलबली मच गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को दी। टीम ने गांव पहुंच कर मरे हुए कौवों के शव पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान …

जहानाबाद, अमृत विचार। गांव परेवा वैश्य में शनिवार की शाम गांव व पास खेतों में 100 से ज्यादा कौवों के मरने से खलबली मच गई। ग्राम प्रधान ने इसकी सूचना वन विभाग व पशु चिकित्सा विभाग को दी। टीम ने गांव पहुंच कर मरे हुए कौवों के शव पोस्टमार्टम के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान इज्जतनगर बरेली भेज हैं।

गांव परैवा वैश्य में जगह-जगह एक के बाद एक अचानक गली-मोहल्ले, पेड़ों में व जंगल में कौवों के शव पड़े देखे गए। एक साथ दर्जनों कौवों के शव देखे जाने से गांव में खलबली मच गई। ग्राम प्रधान मोहम्मद रिजवान खान ने सूचना वन विभाग व स्वास्थ्य विभाग को दी। रविवार सुबह वन एवं वन्यजीव प्रभाग व पशुपालन स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव पहुंचकर कौवों के शव को कब्जे में लेकर जांच के लिए आरबीआई बरेली भेजा है।

ग्राम प्रधान रिजवान खान ने बताया कि गांव में 100 से अधिक कौवों की मृत्यु हुई है। इससे गांव के लोग भयभीत है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अखिलेश गर्ग ने बताया कि रविवार को सूचना पर विभागीय टीम भेजी गई थी। कौवों के शव पोस्टमार्टम के लिए बरेली भेजे हैं।

बर्ड फ्लू की संभावना के संबंध में पूछने पर उन्होंने बताया कि जब तक रिपोर्ट नहीं आती कुछ कहा नहीं जा सकता। इस संबंध में प्रभागीय निदेशक वन एवं वन्यजीव प्रभाग संजीव कुमार ने बताया कि गांव में कुछ कौवों की मौत की सूचना मिल है। टीम भेजी गई थी। रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है। रिपोर्ट के आधार पर ही आगामी रणनीति तैयार की जाएगी।

संबंधित समाचार