लखनऊ: यूपी में कोरोना का गिरा ग्राफ, जल्द ही आंशिक कोरोना कर्फ्यू मुक्त होगा प्रदेश

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार गिर रहा है। संक्रमण की मौजूदा लहर में पहली बार एक दिन में प्रदेश में एक हजार कम संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में 100 से अधिक केस नहीं आए। जल्द ही पूरे प्रदेश से आंशिक कोरोना कर्फ्यू मुक्त घोषित कर …

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना का ग्राफ लगातार गिर रहा है। संक्रमण की मौजूदा लहर में पहली बार एक दिन में प्रदेश में एक हजार कम संक्रमित मरीज मिले हैं। पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में 100 से अधिक केस नहीं आए। जल्द ही पूरे प्रदेश से आंशिक कोरोना कर्फ्यू मुक्त घोषित कर दिया जाएगा।

अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल ने सोमवार को बताया कि कोरोना से जंग में योगी मॉडल कारगर साबित हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ट्रेस, टेस्ट और ट्रीट फार्मूले का असर है कि पहली बार 1000 से भी कम नए दैनिक मामले सामने आये है। पिछले 24 घंटे में कोरोना के सिर्फ 700 नये मामले सामने आये जबकि 2860 मरीज स्वस्थ हुये जिसके बाद राज्य में कोरोना के सक्रिय मरीजों की कुल संख्या घटकर 15600 रह गयी है। उन्होंने कहा कि इस अवधि में 3.10 लाख कोरोना टेस्ट किये गये है। यूपी में कोरोना की पॉजीटिविटी दर अन्य राज्यों की तुलना में बेहद कम है। यूपी पांच करोड़ से अधिक टेस्ट करने वाला अकेला राज्य है जबकि राज्य में अब तक दो करोड़ दो लाख टीकाकरण हो चुका है।

अपर मुख्य सचिव ने आगे बताया कि अब सिर्फ मेरठ, लखनऊ और गोरखपुर में 600 से ज्यादा सक्रिय मामले बचे हैं जबकि 72 जिलों में आंशिक कोरोना कर्फ्यू हटा लिया गया है। पिछले 24 घंटे में किसी भी जिले में 100 से अधिक केस नहीं आए जबकि दो जिलों में एक भी नया मामला सामने नहीं आया। इस दौरान 45 जिलों में नये मामलों की संख्या नौ अथवा उससे कम रही।

संबंधित समाचार