राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, बोले- देश में टैक्स बढ़ोतरी की लहर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में टैक्स बढ़ोतरी की लहरें लगातार आ रही है जिससे महंगाई आसमान छू रही है …

नई दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को मोदी सरकार पर सोशल मीडिया के माध्यम से निशाना साधा। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में जारी बढ़ोतरी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि उनके शासन में टैक्स बढ़ोतरी की लहरें लगातार आ रही है जिससे महंगाई आसमान छू रही है और आम लोगों का जीना दूभर हो गया है।

राहुल गांधी ने ट्वीट किया,“कई राज्यों में अनलॉक की प्रक्रिया शुरू हो रही है। पेट्रोल पम्प पर बिल देते समय आपको मोदी सरकार द्वारा किया गया महंगाई में विकास दिखेगा। टैक्स वसूली महामारी की लहरें लगातार आती जा रही हैं।”

कांग्रेस संचार विभाग के प्रमुख रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी टैक्स बढ़ोतरी को लेकर सरकार की कड़ी आलोचना की। उन्होंने करते हुए ट्वीट किया,“भयंकर जनलूट-पिछले 13 महीने में पेट्रोल 25.72 रुपये, डीज़ल 23.93 रुपये प्रति लीटर महंगा हुआ। कई राज्यों में 100 रुपये प्रति लीटर पार हुआ। पेट्रोल-डीजल में रिकॉर्ड तोड़ बढ़ोतरी के लिए कच्चे तेल की कीमतें नहीं, मोदी सरकार द्वारा बढ़ाए गए टैक्स जिम्मेदार हैं।”

संबंधित समाचार