आजमगढ़-जौनपुर मार्ग पर हादसा: तेज रफ्तार प्राइवेट बस रेलिंग से टकराई, 24 से ज्यादा जख्मी
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ के लगभग 24 से ज्यादा मजदूरों से भरी प्राइवेट बस बेकाबू होकर पुलिया के रेलिंग से टकरा गई। हादसे में दर्जनों भट्टा मजदूर घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा …
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश के आजमगढ़-जौनपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को दर्दनाक हादसा हुआ। छत्तीसगढ़ के लगभग 24 से ज्यादा मजदूरों से भरी प्राइवेट बस बेकाबू होकर पुलिया के रेलिंग से टकरा गई।
हादसे में दर्जनों भट्टा मजदूर घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। ग्रामीणों के सहयोग से घायलों को अस्पताल भेजा गया। घटना में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिया के रेलिंग से टकराने से बस हुई क्षतिग्रस्त
जानकारी के मुताबिक, छत्तीसगढ़ के 24 से अधिक भट्टा मजदूर आजमगढ़ के कंधरापुर क्षेत्र में स्थित एक ईंट भट्टे पर काम करने के लिए सोमवार की सुबह प्राइवेट बस पर बच्चों संग सवार होकर आ रहे थे।
ग्रामीणों का कहना है कि बरदह थाना क्षेत्र के बऊआपार गांव के समीप सुबह करीब सात बजे पहुंची थी। तेज रफ्तार बस अचानक से अनियंत्रित होकर पुलिया के रेलिंग से टकराकर उस पर चढ़ गई। जिससे बस क्षतिग्रस्त हो गई।
संयोग था कि बस दुर्घटना के बाद खाई में पलटने से बाल-बाल बच गई। वहीं हादसे में दर्जनों भट्टा मजदूर घायल हो गए। घायलों की चीख-पुकार से कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को बस से बाहर निकलवाया और उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर भिजवाया। गंभीर रूप से घायल लोगों को आजमगढ़ जिला अस्पताल और जौनपुर जिला अस्पताल भेज दिया गया है।
