मुरादाबाद: सपाइयों ने की विभिन्न समस्याओं के निस्तारण की मांग, नगर आयुक्त को सौंपा ज्ञापन
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर की साफ सफाई और सड़कों की मरम्मत तथा नालों की टूटी पुलिया का निर्माण कराने को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कहा गया कि 3 दिन पूर्व जयंतीपुर में नाले की पुलिया टूटी …
मुरादाबाद, अमृत विचार। शहर की साफ सफाई और सड़कों की मरम्मत तथा नालों की टूटी पुलिया का निर्माण कराने को लेकर सोमवार को समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के नेतृत्व में सपाइयों ने नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया कि 3 दिन पूर्व जयंतीपुर में नाले की पुलिया टूटी होने के कारण ई-रिक्शा पलट गई। जिससे एक मजदूर की जान चली। दिए गए ज्ञापन में सपाइयों ने शहर में सड़कों की मरम्मत और नालों का निर्माण कराने की मांग की है।
