मुरादाबाद : नशेड़ी पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला, दिया तलाक

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नशेड़ी पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके पहुंचकर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं। गलशहीद थाना क्षेत्र के सीधी सराय निवासी अदीबा ने एसएसपी …

मुरादाबाद,अमृत विचार। दहेज में दो लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर नशेड़ी पति ने विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाल दिया। इसके बाद मायके पहुंचकर उसे तलाक दे दिया। पीड़िता की शिकायत पर एसएसपी ने जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

गलशहीद थाना क्षेत्र के सीधी सराय निवासी अदीबा ने एसएसपी को तहरीर दी। विवाहिता के अनुसार दो साल पूर्व उसका निकाह चक्कर की मिलक निवासी फरमान के साथ हुआ था। मायके वालों ने करीब पांच लाख रुपये खर्च किए। फरमान आवारा और नशेड़ी है। शराब, अफीम और गांजे के नशे के लिए उसने शादी में मिला सारा सामान बेच दिया। बाद में दो लाख की और मांग करने लगा। इनकार करने पर वह आए दिन मारपीट करने लगा। दो माह पूर्व मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। तभी से वह मायके में रह रही है।

आरोप है कि 24 मई की शाम वह उसके मायके आया और दो लाख की मांग की। मना करने पर मारपीट करने लगा। इसके बाद तीन तलाक बोलकर चला गया। पीड़िता ने बताया कि वह आए दिन मायके में पहुंच कर गाली-गलौज करता है। पुलिस से भी मामले की शिकायत की। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

संबंधित समाचार