बदायूं: बेकाबू कार की टक्कर से चारपाई पर बैठे दो लोगों की मौत
बिल्सी/बदायूं, अमृत विचार। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में टक्कर मारी। इसके बाद पुलिया की दीवार तोड़ते हुए चारपाई से जा टकराई। जिससे चारपाई पर बैठे दो ग्रामीणों की मौत हो गई और कार सवार समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। …
बिल्सी/बदायूं, अमृत विचार। तेज रफ्तार कार ने पहले सड़क किनारे खड़े बिजली के पोल में टक्कर मारी। इसके बाद पुलिया की दीवार तोड़ते हुए चारपाई से जा टकराई। जिससे चारपाई पर बैठे दो ग्रामीणों की मौत हो गई और कार सवार समेत दो लोग घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
क्षेत्र के गांव परौली निवासी गजराम (52), पड़ोस के एक गांव के निवासी रामवीर (50) व भूरे चारपाई पर बैठे हुए थे। तभी बिसौली की तरफ से आई तेज रफ्तार कार ने पहले बिजली के पोल में टक्कर मारी जिससे वह गिर गया। इसके बाद पुलिया की दीवार तोड़ते हुए चारपाई में घुस गई।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी चारपाई पर बैठे तीनों लोग काफी दूर जाकर गिरे। घायलों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने गजराम व रामवीर को मृत घोषित कर दिया। भूरे व कार चालक बिसौली के गांव भाखपुर निवासी चालक राजवीर का उपचार चल रहा है।
