पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से 26 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने किया मुआवजे का ऐलान

Amrit Vichar Network
Published By Amrit Vichar
On

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने हुगली में 11, मुर्शिदाबाद में 2, बांकुड़ा में 2, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर में 1-1 लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि …

कोलकाता। पश्चिम बंगाल के पांच जिलों में सोमवार को बिजली गिरने से कम से कम 26 लोगों की मौत हो गई। राज्य के आपदा प्रबंधन अधिकारी ने बताया कि बिजली गिरने हुगली में 11, मुर्शिदाबाद में 2, बांकुड़ा में 2, पूर्वी मिदनापुर और पश्चिमी मिदनापुर में 1-1 लोगों की मौत हो गई।

उन्होंने बताया कि मुर्शिदाबाद जिले में बिजली गिरने से तीन और लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जंगीपुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कोलकाता सहित दक्षिण बंगाल के जिलों में दोपहर के बाद से भारी बारिश हुई, जिसे मौसम कार्यालय ने मानसून पूर्व बारिश बताया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने के कारण हुई मौतों पर सोमवार को शोक जताया है। प्रधानमंत्री ने घटना में मारे गए लोगों के परिजन के लिए दो लाख रुपये और घायलों के लिए 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि को भी मंजूरी दी। मोदी ने ट्वीट कर कहा, ”पश्चिम बंगाल में बिजली गिरने से मरने वालों के परिवार एवं रिश्तेदारों से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।”

गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, ”पश्चिम बंगाल के विभिन्न हिस्से में बिजली गिरने से लोगों के मरने की घटना काफी दुखदायी है। मृतकों के परिजन से मेरी संवेदना। घायल लोगों के जल्द से जल्द स्वस्थ होने के लिए प्रार्थना करता हूं।”

संबंधित समाचार