धर्मेंद्र अपनी फिटनेस बरकरार रखने के लिए कर रहे कुछ ऐसा, सोशल मीडिया पर शेयर किया वीडियो
मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र ने फिट रहने के लिये योग और वाटर एरोबिक्स शुरू कर दी है। धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी फिटनेस का कमाल देखा जा सकता है। धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट …
मुंबई। बॉलीवुड के ही मैन धर्मेंद्र ने फिट रहने के लिये योग और वाटर एरोबिक्स शुरू कर दी है। धर्मेंद्र इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। धर्मेंद्र ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उनकी फिटनेस का कमाल देखा जा सकता है।
धर्मेंद्र ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वो अपने फार्म हाउस के छोटे-से स्विमिंग पूल के अंदर वाटर एरोबिक्स करते दिख रहे हैं। इस वीडियो के साथ धर्मेंद्र ने लिखा, “दोस्तों, उसके आशीर्वाद और आपकी शुभ कामनाओं के चलते, मैंने योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज़ के साथ वाटर एरोबिक्स शुरू कर दी है। सेहत ऊपर वाले की ऐसी नेमत है, जो चलती रहनी चाहिए। ख़ुश, तंदुरुस्त और ताक़तवर रहिए। ”
Friends, with his blessings and your good wishes …I have started water aerobics along with Yoga and light exercise . Health is his great blessing to keep going. Be happy healthy and strong ? pic.twitter.com/XtjiOXW5AK
— Dharmendra Deol (@aapkadharam) June 7, 2021
