22 लोगों की मौत का मामला: आगरा का पारस हॉस्पिटल सीज, सीएम योगी ने दिए जांच के आदेश
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के पारस हॉस्पिटल में मॉकड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। दावा किया जा रहा है कि इन लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। फिलहाल हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है। साथ ही पारस अस्पताल के संचालक डा अरिंजय जैन …
आगरा। उत्तर प्रदेश के आगरा के पारस हॉस्पिटल में मॉकड्रिल के दौरान 22 लोगों की मौत का मामला तूल पकड़ने लगा है। दावा किया जा रहा है कि इन लोगों की मौत ऑक्सीजन की कमी के चलते हुई है। फिलहाल हॉस्पिटल को सीज कर दिया गया है। साथ ही पारस अस्पताल के संचालक डा अरिंजय जैन के वायरल वीडियो की जांच के आदेश दिये गये हैं।
वायरल वीडियो में डॉ. जैन आक्सीजन की कमी का हवाला देते हुए कह रहे हैं कि माक ड्रिल के जरिये यह पता करते है कि पांच मिनट के लिये आक्सीजन आपूर्ति बाधित करने से कितने मरीजों की जान पर संकट आ सकता है। इस वायरल वीडियो पर गंभीर रूख अपनाते हुये मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जांच के आदेश दिये हैं।
क्या है ये पूरा मामला?
आगरा स्थित पारस हॉस्पिटल में 26 अप्रैल को 96 मरीज भर्ती थे। अस्पताल में मरीजों की बढ़ती संख्या से डॉक्टर बेचैन थे। ऑक्सीजन की व्यवस्था नहीं होने पर डॉक्टर ने 26 अप्रैल की सुबह सात बजे पांच मिनट का ऑक्सीजन मॉकड्रिल कर दिया। ऐसे में गंभीर हालत वाले 22 मरीजों की मौत हो गई। अस्पताल के मालिक डॉक्टर आरिंजय जैन इस घटना का जिक्र कर रहे थे कि किसी ने वीडियो बना लिया जो अब वायरल हो गया है।
मॉक ड्रिल पर उठे सवाल
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और पार्टी की यूपी महासचिव प्रियंका गांधी ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधा है। हालांकि, अब अस्पताल और जिला प्रशासन की तरफ से सफाई दी जा रही है कि मॉक ड्रिल में 22 नहीं, कम मरीजों की मौत हुई थी। लेकिन, सवाल यह है कि क्या ऑक्सिजन की कमी के कारण मरीजों के साथ मॉक ड्रिल करना ही अमानवीय नहीं है?
राहुल-प्रियंका ने कही ये बात
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भी इसे मानवता के खिलाफ बताते हुए तुरंत कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने हमारी खबर को ट्वीट करते हुए कहा कि बीजेपी शासन में ऑक्सिजन ही नहीं, मानवता की भी कमी है।
भाजपा शासन में ऑक्सीजन व मानवता दोनों की भारी कमी है।
इस ख़तरनाक अपराध के ज़िम्मेदार सभी लोगों के ख़िलाफ़ तुरंत कार्यवाही होनी चाहिए।दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारजनों को मेरी संवेदनाएँ। pic.twitter.com/CYoBB0mJWe
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) June 8, 2021
वहीं, प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ और उनके एक मंत्री के साथ-साथ पारस अस्पताल के मालिक के बयानों का जिक्र कर घटना की जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
PM: “मैंने ऑक्सीजन की कमी नहीं होने दी”
CM: "ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं। कमी की अफवाह फैलाने वालों की संपत्ति जब्त होगी।"
मंत्री: “मरीजों को जरूरत भर ऑक्सीजन दें। ज्यादा ऑक्सीजन न दें।”
आगरा अस्पताल: "ऑक्सीजन खत्म थी। 22 मरीजों की ऑक्सीजन बंद करके मॉकड्रिल की।"
ज़िम्मेदार कौन? pic.twitter.com/DbiqtILE27
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) June 8, 2021
