नैनीताल: हाईकोर्ट बार अधिवक्ताओं को प्रतिमाह देगा साढ़े पांच हजार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार, नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे कनिष्ठ अधिवक्ताओं की मदद को आगे आया है। वर्ष 2015 के बाद के 85 कनिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रतिमाह साढ़े पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस फैसले से संकटग्रस्त कनिष्ठ अधिवक्ताओं को फौरी राहत मिली है। हाईकोर्ट बार …

अमृत विचार, नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन कोरोना काल में आर्थिक संकट से जूझ रहे कनिष्ठ अधिवक्ताओं की मदद को आगे आया है। वर्ष 2015 के बाद के 85 कनिष्ठ अधिवक्ताओं को प्रतिमाह साढ़े पांच हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। इस फैसले से संकटग्रस्त कनिष्ठ अधिवक्ताओं को फौरी राहत मिली है।

हाईकोर्ट बार ने कनिष्ठ अधिवक्ताओं की आर्थिक मदद के लिए बनी कमेटी की रिपोर्ट के बाद यह घोषणा की। हालांकि वर्ष 2015 के बाद के 85 अधिवक्ताओं का इस मदद के लिए चयन किया गया। अलबत्ता कमेटी की संस्तुति के आधार पर बार ने वर्ष 2010 से 2014 के बीच पंजीकृत जरुरतमंद अधिवक्ताओं के लिए भी आर्थिक मदद के प्रस्ताव को स्वीकार कर लिया। बार ने इस दौरान के जरुरतमंद अधिवक्ताओं को 10 जून तक कमेटी में आवेदन करने को कहा।

आवेदनों की जांच के बाद 11 जून को कमेटी अधिवक्ताओं की सूची बार को सौंपेगी। इसके बाद चयनित अधिवक्ताओं को मदद की घोषणा की जाएगी। इधर, बार की ओर से मदद की घोषणा के बाद कनिष्ठ अधिवक्ताओं ने आभार जताया है। कमेटी में अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता आरपी नौटियाल के साथ ही रविंद्र बिष्ट, आलोक मेहरा, प्रभा नैथानी, अतुल बहुगुणा शामिल थे।

कोरोना संक्रमित अधिवक्ताओं को भी मिलेगी मदद
हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अवतार सिंह रावत ने बताया कि कोरोना से संक्रमित अधिवक्ताओं को भी आर्थिक मदद दी जाएगी। महामारी से संक्रमित होकर इलाज करवाने वाले जरुरतमंद अधिवक्ता बार की ईमेल आईडी में 10 जून की शाम चार बजे तक अपना आवेदन भेज सकते हैं। आवेदनों की जांच के बाद बार जरुरतमंद अधिवक्ताओं को आर्थिक मदद की घोषणा करेगी।

इस संबंध में बार की ऑनलाइन बैठक हुई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष डीसीएस रावत, उपाध्यक्ष मुकेश रावत , महिला उपाध्यक्ष प्रीता भट्ट, सचिव विकास बहुगुणा, संयुक्त सचिव शक्ति सिंह, संयुक्त सचिव प्रेस आशुतोष पोस्ती, कोषाध्यक्ष मनी कुमार, लाइब्रेरियन शिवांगी गंगवार आदि थे।

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज