बरेली: घर में घुसकर किया महिला के साथ दुष्कर्म

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। पति की गैर मौजूदगी में पास का रहने वाला शोहदा उसके घर में घुस गया और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सुभाषनगर की मढ़ीनाथ निवासी पीड़ित महिला ने …

बरेली, अमृत विचार। पति की गैर मौजूदगी में पास का रहने वाला शोहदा उसके घर में घुस गया और महिला को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। सुभाषनगर की मढ़ीनाथ निवासी पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि 3 मई को उसका पति ऑटो चलाने गया था।

इसी बीच पति की गैर मौजूदगी में पास का रहने वाला युवक सचिन उसके घर में घुस आया और कनपट्टी पर तमंचा सटाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। साथ ही किसी से शिकायत करने पर उसने महिला को जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता से सारी बात पति को बताई।

इसके बाद पीड़ित दंपति थाने पहुंची और सुभाषसनगर पुलिस थाने में मामले की शिकायत की, लेकिन पुलिस ने उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंगलवार को एसएसपी के आदेश पर सुभाषनगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

संबंधित समाचार