ट‍नकपुर: नहीं थम रहा साइबर क्राइम, अब आंगनबाड़ी वर्कर के खाते से उड़ाई रकम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

टनकपुर, अमृत विचार। चंपावत जनपद में इस समय साइबर ठगी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। थोड़ी सी लापरवाही व चूक के चलते इसमें लोग अपनी धनराशि गवा रहे हैं। इधर एक आगनबाड़ी वर्कर भी साइबर ठगी का शिकार हुई है, उनके खाते से 9800 रुपए उड़ा लिया गए। बताया जाता है कि …

टनकपुर, अमृत विचार। चंपावत जनपद में इस समय साइबर ठगी के मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहे है। थोड़ी सी लापरवाही व चूक के चलते इसमें लोग अपनी धनराशि गवा रहे हैं। इधर एक आगनबाड़ी वर्कर भी साइबर ठगी का शिकार हुई है, उनके खाते से 9800 रुपए उड़ा लिया गए। बताया जाता है कि इस समय महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के नाम पर लोगों को कई फर्जी नम्बरों से कॉल आ रही है।

विभाग ने चंपावत साइबर सेल को दर्ज शिकायत में कहा है कि जनपद में कई दिनों से बाल विकास विभाग में विभिन्न योजनाओं के तहत पंजीकृत महिलाओं को मोबाइल नम्बर-8084533841 से कॉल आ रही है। कहा जा रहा है कि विभागीय योजनाओं के नाम पर कोरोना के चलते उनके खाते में पैसा ट्रांसफर नहीं हो पा रहा है, इसलिए फोन-पे या गूगल-पे से उनका भुगतान किया जा रहा है। इसके बाद वे उनके फोन पर एक लिंक भेज रहे हैं और फोन-पे या गूगल-पे से पैसा एकाउंट में ट्रांसफर करने की प्रोसेस बताने के नाम पर उनके खाते से धनराशि निकल ले रहे हैं।

इधर साइबर ठगों ने टनकपुर के ग्राम बोरागोठ की आंगनबाड़ी वर्कर सपना पत्नी प्रेम शंकर के कैनेरा बैंक अकाउंट से 9800 रुपये निकाल लिए। सपना ने बताया कि सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को इस प्रकार की कॉलें आ रही हैं। इस प्रकार की घटनाओं के बाद बाल विकास विभाग ने साइबर सेल में इसकी लिखित शिकायत देने के साथ सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को फर्जी कॉल से सचेत रहने के निर्देश दिए हैं।

वहीं जिला कार्यक्रम अधिकारी पीएस बृजवाल की लिखित शिकायत पर पुलिस साइबर सेल ने एडवाइजरी जारी कर दी है। सेल प्रभारी हरपाल सिंह ने बताया कि ऐसी फ्रॉड काल को आम जन रिकॉर्ड कर पुलिस को दें। किसी को भी अपना आधार, पेन, बैंक अकाउंट डिटेल या फिर ओटीपी न बताएं। कॉल फ्रॉड होने पर इसकी जानकारी पुलिस को दें।

 

संबंधित समाचार